अटल के निधन पर 4 दिन बाद सलमान ने जताया शोक, जमकर हुए ट्रोल

सलमान खान ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के 4 दिन बाद उन्हें याद किया. उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिस पर वे ट्रोल हो गए.

Advertisement
अटल बिहारी वाजपेयी, सलमान खान अटल बिहारी वाजपेयी, सलमान खान

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. उनके निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर रही. तमाम हस्त‍ियों ने उन्हें यादकर श्रद्धंजलि दी. लेकिन सलमान खान ने वाजपेयी के निधन के 4 दिन बाद ट्वीट कर दुख जताया है.

सलमान खान ने लिखा है, " वाकई अटलजी जैसे महान नेता, उम्दा राजनेता, वक्ता और असाधारण इंसान को खोकर दुख हो रहा है.''  ये ट्वीट करते हुए सलमान को ट्रोल किया जाने लगा. इतना ही नहीं, सलमान ने feeling की स्पेलिंग भी गलत लिख दी. उन्होंने feeling की जगह feeing लिख दिया.

Advertisement

ट्रोलर्स ने सलमान से कहा कि चार दिन बाद याद आई. बता दें कि वाजपेयी के निधन के बाद प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, अनिल कपूर, लता मंगेशकर, फरहान अख्तर सहित तमाम सितारों ने दुख जताया था.

सलमान को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, टाइगर सो रहा था, दूसरे ने लिखा, इतनी जल्द याद आ गई. एक यूजर ने लिखा है, बहुत देर कर दी मेहरबां आते आते. एक यूजर ने लिखा, न्यूज मिल गई, कौन सा पेपर आता है. दूसरी ओर सलमान के फैन उनका समर्थन करते नजर आए.

बात दें कि सलमान पिछले कई दिनों से अपनी फिल्म भारत की शूटिंग के लिए माल्टा में थे. इसलिए संभव है कि उन्हें इसकी जानकारी न हो. माल्टा में सलमान ने अपनी मां सलमा के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »