सलमान ने तोड़ा इस कंपनी से रिश्ता, परिवार संभालेगा सलमान का बिजनेस!

सलमान खान  और इस कंपनी ने अपना 9 साल का रिश्ता खत्म कर लिया है, जानें पूरी वजह...

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 08 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

फिल्म अभिनेता सलमान खान आये दिन चर्चा में बने रहते है और एक बार फिर सलमान चर्चा का विषय बने है और इस बार सलमान के चर्चा में बने रहने का कारण है उनका बिजनेस.

आपको बता दें कि सलमान खान के बिजनेस को अब तक मैट्ररिक्स संभाल रहा था लेकिन अब मैटरिक्स और सलमान खान अलग हो रहे है. पिछले नौ सालों से सलमान के खान के बिजनेस की देख रेख पूरी तरह से मैट्ररिक्स कर रहा था और अब मैट्ररिक्स का आखिरी कॉन्ट्रैक्ट सलमान खान के साथ है.

Advertisement


मैट्ररिक्स के बाद सलमान खान के बिजनेस को उनका परिवार संभालेगा, जो कि मैटरिक्स द्वारा सलमान खान के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट के पहले भी संभालता था.


मैटरिक्स और सलमान खान द्वारा एक ज्वांइट स्टेटमेंट जारी किया गया है जिसमें ये बात साफ की गई है कि जब तक ये आखिरी कॉन्ट्रैक्ट सलमान खान के साथ है तब तक वो उनके बिजनेस को संभालेंगे, उसके बाद कंटीन्यू नही करेंगे. सलमान खान फिलहाल फिल्मों के निर्माण के अलावा अपने ई-बायसाईकिल और जिम इक्यूपमेंट्स को लॉन्च करने की तैयारी में जुटे है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement