विदेश जाने से पहले सलमान को हर बार लेनी होगी कोर्ट से इजाजत

सुपरस्टार सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई थी. कोर्ट के इस नए आदेश से सलमान की फिल्मों की शूटिंग प्रभावित हो सकती है.

Advertisement
सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

जोधपुर कोर्ट के निर्देशानुसार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को हर बार भारत से बाहर जाने के लिए माननीय न्यायालय से इजाजत लेनी होगी. काला हिरण शिकार मामले में कोर्ट ने यह आदेश सलमान को दिया है. जाहिर तौर पर सलमान खान की आने वाली कई फिल्मों की शूटिंग इससे प्रभावित होगी. सलमान जल्द ही अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म भारत में नजर आएंगे जिस पर अभी काम चल रहा है.

Advertisement

इसके अलावा दबंग-3 और किक-2 को लेकर भी मेकर्स तैयारी कर रहे हैं. बता दें कि सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में दोषी पाया गया था. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 5 साल की सजा सुनाई थी. 19 साल पुराने इस मामले में सलमान को जेल जाना पड़ा था. हालांकि 2 ही दिन के भीतर उनकी जमानत हो गई. मीडिया से बातचीत में सलमान ने एक बार कहा था, "आपको क्या लगा था कि मैं हमेशा के लिए अंदर जाने वाला हूं?"

सलमान खान के अलावा एक्टर सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को इस मामले में आरोपी बनाया गया था. लेकिन उन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया. सलमान खान पर आरोप है कि उन्होंने 1998 में राजस्थान में शूटिंग के दौरान दो काले हिरणों को मार दिया था. यह एक संरक्षित प्रजाति थी. सलमान पर केस किया गया और वह आज तक इस मामले में कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »