बिग बॉस सीजन 12 की लॉन्चिंग में अब कुछ ही वक्त बाकी रह गया है. मेकर्स ने शो के टीजर वीडियो जारी करना शुरू कर दिए हैं. शो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शो के होस्ट बिग बॉस हाउस के भीतर डांस करते नजर आ रहे हैं. सलमान खान शो में फ्रेंच कट लुक में नजर आएंगे. वीडियो में वह अपने ही गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं.
सलमान की इस डांस परफॉर्मेंस के ही बहाने दर्शकों को घर के भीतर का साफ नजारा भी देखने को मिल गया. इससे पहले कुछ ट्विटर हैंडल्स द्वारा घर के भीतर की तस्वीरें अपलोड की गई थीं. लॉन्चिंग इवेंट के दौरान ने अपने अंदाज में कहा, "मेरे जीवन का सबसे लंबा रिलेशनशिप बिग बॉस के साथ है."
लॉन्चिंग इवेंट में सलमान के साथ कलर्स के CEO अभिषेक मौजूद थे. उन्होंने कहा कि इस शो से उनका ज्यादा वक्त का नहीं है. लेकिन उनके लिए इस शो की अहमियत अलग है. उन्होंने कहा, हमेशा की तरह इस बार भी शो लोगों का मनोरंजन करेगा. के इस सीजन में बॉलीवुड और छोटे परदे की विचित्र जोडि़यां नजर आएंगी. छह जोडियां यानी 12 कंटेस्टेंट होंगे. पहली विचित्र जोड़ी होगी भारती सिंह और लिंबाचिया.
पुनीत पाराशर