वरुण धवन का सपना पूरा, सलमान के साथ करेंगे इस फिल्म में काम

1997 में आई फिल्म 'जुड़वा' में सलमान डबल रोल में नजर आए थे_ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता को देखते हुए डेविड धवन ने इसके सीक्वल की तैयारी शुरू की है. 

Advertisement
वरुण धवन और सलमान खान वरुण धवन और सलमान खान

सिद्धार्थ हुसैन

  • नई दिल्ली,
  • 09 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST

वरुण धवन की खुशी का ठिकाना नहीं है, क्योंकि सलमान खान ने 'जुड़वा' में गेस्ट अपियरेंस करने के लिए हामी भर दी है. सलमान खान 'जुड़वा' में वरुण के गुरू बनेंगे जो कॉमिक अंदाज में उन्हें गुंडागर्दी के दांवपेंच सिखाएंगे.

काफी समय से वरुण की तमन्ना थी कि वो अपने पिता के सीक्वल में डबल रोल निभाएं. ओरिजनल जुड़वा के हीरो सलमान खान थे.

Advertisement

अब 2017 में शुरू होगी. इस फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ही होंगे जो पहले पार्ट के भी निर्माता थे और निर्देशक होंगे साजिद फरहाद. डेविड धवन की सलाह में ही फिल्म बनेगी. का मशहूर गाना 'टन टना टन टारा' रीमिक्स करके फिर से फिल्म में डाला जाएगा.

पहले पार्ट में सलमान टपोरी और बिजनेसमैन के किरदार में थे और उनके अपोजि‍ट करिश्मा कपूर और रंभा थीं. वरुण के सामने कौन एक्ट्रेस होंगी ये अभी तय नहीं हुआ है लेकिन देखना दिलचस्प होगा, वरुण सलमान की सफलता दोहरा पाएंगे या नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement