काला हिरण मामला: सलमान के वकील की अर्जी पर बदली सुनवाई की डेट

काला हिरण शिकार मामले में दोषी ठहराए जा चुके सलमान खान की अपील पर तीन घंटे चली सुनवाई.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 10:45 AM IST

काला हिरण शिकार मामले में दोषी ठहराए जा चुके सलमान खान की अपील पर जोधपुर सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई थी. इस दौरान तीन घंटे चली बहस के बाद अगली सुनवाई की डेट 3 और 4 अगस्त तय की गई थी. लेकिन इसमें बदलाव किया गया है.

सलमान खान के वकील ने सुनवाई टालने के लिए दी अर्जी दी थी. जिस पर फैसला लेते हुए अब सुनवाई 9 अगस्त को होगी. जाहिर है कि काला हिरण शिकार मामले में अप्रैल में निचली अदालत ने सलमान को पांच साल जेल की सजा सुनाई थी.जबकि अन्य आरोपियों को बरी किया था.

Advertisement

सलमान के वकीलों ने जिला सत्र न्यायालय के सामने दलील दी कि समान साक्ष्य के आधार पर सलमान को दोषी करार नहीं दिया जा सकता, जिसे उनके खिलाफ शिकार के दो अन्य मामले में हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था. जज चंद्र कुमार सोंगरा के समक्ष तीन घंटे तक बहस चली.

बता दें कि 1998 में जोधपुर में अपनी फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने के आरोप लगे थे. इस केस में उनको गिरफ्तार भी किया गया था. सलमान खान को पांच दिनों तक जेल में रहना पड़ा था. 22 सितंबर, 1998 को उनके कमरे से पुलिस ने एक रिवॉल्वर और राइफल बरामद की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement