मुंबई में मिले जैकी चैन और सलमान खान

अपनी फिल्म 'कुंगफू योगा' के प्रमोशन के लिए भारत आए जैकी चैन ने मुंबई में सलमान खान से मुलाकात की.

Advertisement
जैकी चैन और सलमान खान जैकी चैन और सलमान खान

सिद्धार्थ हुसैन

  • मुंबई,
  • 24 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

इंटरनेश्नल स्टार जैकी चैन मुंबई में सलमान खान से मिले और दोनों ने साथ अच्छा वक्त बिताया. सलमान ने कुछ वक्त पहले जैकी के वेलकम के लिए ट्वीट भी किया था और सोनू सूद की तारीफ भी की थी.


दरअसल के ही कहने पर जैकी चैन मुंबई आए हैं. जैकी अपनी अगली फिल्म 'कुंगफू योगा' का प्रमोशन कर रहे हैं. सोनू सूद भी जैकी के साथ इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं. की फिल्म 'दबंग' में सोनू विलेन के किरदार में थे और तभी से सलमान और सोनू की दोस्ती है.

Advertisement


सलमान खुद जैकी चैन के बहुत बड़े फैन हैं और जब ये दोनों दिग्गज सितारे मिले तो धमाल तो होना ही था. 'कुंगफू योगा' भारत में 3 फरवरी को रिलीज हो रही है और सलमान भी इस फिल्म का प्रमोशन करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement