सलीम खान ने कहा, 'मुल्लाओं और मौलवियों ने इस्लाम धर्म को जटिल बना दिया'

हाई कोर्ट के हाजी अली में प्रतिबंधित मजार क्षेत्र में महिलाओं की एंट्री की इजाजत के फैसले को सलीम खान ने सराहा.

Advertisement
सलीम खान सलीम खान

पूजा बजाज / IANS

  • मुंबई,
  • 27 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 6:29 PM IST

सलमान खान के पिता और दिग्गज फिल्म लेखक सलीम खान ने हाजी अली दरगाह पर बंबई हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है.

न्यायालय ने अपने फैसले में महिलाओं को दरगाह के प्रतिबंधित मजार क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति दे दी है. ने कहा कि फैसले में हदीस और कुरान का अनुकरण किया गया है.

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने शुक्रवार को बंबई हाई कोर्ट के फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि हालांकि वे अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन यह फैसला इस्लाम के विरुद्ध है. ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, 'हाजी पर हाई कोर्ट का फैसला उसी का अनुसरण करता है, जो हदीस और कुरान ने कहा है. एक अच्छा मुसलमान होने के लिए आपको एक अच्छा इंसान होना जरूरी है.'

Advertisement

ने यह भी कहा कि 'मुल्लाओं और मौलवियों' ने इस्लाम जैसे सरल धर्म को जटिल बना दिया है. उन्होंने कहा, 'मजार और दरगाह में पुरुष और महिलाएं दोनों ही जा सकते हैं, क्योंकि इस्लाम में कोई लैंगिक भेदभाव नहीं है. 'मुल्ला और मौलवी' इस्लाम जैसे सरल धर्म को जटिल बना रहे हैं.'



ने साथ ही कहा, 'यहां तक कि फतवा भी कोई फैसला नहीं है, जैसा कि लोग सोचते हैं. यह इस्लामी विद्वानों द्वारा दी गई राय होती है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »