आमिर खान के बाद जायरा को मिला साक्षी तंवर का साथ

जायरा वसीम ने महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की थी जिसके बाद कुछ अलगाववादी उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे. इस मसले पर आमिर के बाद कई स्टार्स जायरा के समर्थन में आगे आए.

Advertisement
साक्षी तंवर साक्षी तंवर

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' की धाकड़ गर्ल जायरा वसीम का असली दंगल शुरू हो चुका है. अपनी ही सफलता पर माफी मांगने के बाद अब नेता से लेकर अभिनेता तक जायरा के समर्थन में उतर चुके हैं और कट्टरपंथियों के खिलाफ दंगल छेड़ रहे हैं.


इसी कड़ी में आमिर खान के बाद जायरा की फिल्म में को-स्टार और उनकी मां का किरदार निभाने वाली साक्षी तंवर भी सपोर्ट में उतर आई हैं. साक्षी का कहना है कि जायरा ने आज जो भी सफलता हासिल की है वो अपनी टैलेंट और कड़ी मेहनत के बल पर पाई है और उसे इनसे कोई नहीं छीन सकता. मैं बस चाहती हूं कि वो जाने इसमें कुछ भी शर्मनाक नही है. हम सबको उनपर गर्व है.

Advertisement


बता दें कि कुछ दिनों पहले जायरा ने महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की थी. इसके बाद से ही कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे. कुछ अलगाववादी उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे.


इस पूरे मसले पर आमिर खान जायरा के सपोर्ट में उतर आए और कहा कि आप मेरी रोल मॉडल हो. इसके बाद से कई नेता और अभिनेता उनके समर्थन में आ चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement