बंटी और बबली 2 से सैफ अली खान ने किया बैकआउट? ऐसी है चर्चा

सैफ अली खान के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की भरमार है. जहां सैफ फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं वहां खबर है कि उन्होंने फिल्म बंटी और बबली 2 को छोड़ दिया है.

Advertisement
सैफ अली खान सैफ अली खान

aajtak.in

  • ,
  • 22 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

सैफ अली खान के पास इस समय प्रोजेक्ट्स की भरमार है. जहां सैफ फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं वहां खबर है कि उन्होंने फिल्म बंटी और बबली 2 को छोड़ दिया है. इस फिल्म में गली बॉय एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी लीड किरदार निभाने वाले हैं और सैफ सेकंड लीड में थे. अब माना जा रहा है कि सैफ ने इस फिल्म को छोड़ दिया है. फिल्म के मेकर्स को इससे बड़ा झटका लगा है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अब फिल्म को आगे लेकर कैसे जाया जाए.

Advertisement

ये फिल्म अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की साल 2005 बंटी और बबली का सीक्वल है. पहले इस सीक्वल में काम करने के लिए अभिषेक बच्चन को अप्रोच किया गया था लेकिन उन्हें ये पसंद नहीं आया और उन्होंने इस प्रोजेक्ट को ना कह दिया. क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली थी इसलिए अब सैफ के ना कहने पर मेकर्स मुश्किल में पड़ गए हैं. ऐसे आखिरी समय में सैफ की जगह पर किसी को ढूंढ़ना मेकर्स के लिए बड़ी चुनौती है. सैफ ने इस फिल्म को क्यों छोड़ा ये बात फिलहाल किसी को नहीं पता है. लेकिन लगता है कि फिल्म के मेकर्स जल्द ही उनकी जगह किसी एक्टर को कास्ट करेंगे.

बता दें कि फिल्म बंटी और बबली में अभिषेक और रानी के साथ अमिताभ बच्चन ने भी काम किया था. इस फिल्म के सीक्वल को डायरेक्टर वरुण एस शर्मा बनाने जा रहे हैं. फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ न्यू कमर एक्ट्रेस शरवरी वाघ को लिया गया है.

Advertisement

सैफ अली खान के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे फिल्म लाल कप्तान, भूत पुलिस, जवानी जानेमन और तानाजी में काम कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »