सारा के डेब्यू पर सैफ ने कही ऐसी बात, भड़क गईं EX वाइफ अमृता

सैफ अली खान की बेटी सारा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और इस बात से उनकी एक्स वाइफ जितनी खुश है वह उतने ही परेशान हैं. हाल में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने बेटी के डेब्यू पर कुछ ऐसा कहा कि उनकी एक्स वाइफ अमृता उनके ऊपर भड़क गईं...

Advertisement
सैफ अली खान, सारा अली खान और अमृता सिंह सैफ अली खान, सारा अली खान और अमृता सिंह

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2017,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST

बॉलीवुड में कई स्टार किड की जल्द ही एंट्री होने वाली है जिसमें सारा अली खान का नाम सबसे ऊपर है. वह जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. लेकिन शायद उनके पापा सैफ इस बात से कुछ खास खुश नहीं हैं.

हाल में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने कहा कि वह अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं और पर खुश है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली है. हम सब कलाकारों के खानदान ताल्लुक रखते हैं और जाहिर सी बात है कि सारा के अंदर भी वही गुण है. लेकिन मैं उसे लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हूं क्योंकि एक्टिंग का प्रोफेशन टिकाऊ करियर नहीं है. क्योंकि मैं उससे प्यार करता हूं इसलिए मैं उसे लेकर परेशान हूं. इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं कहना चाहता.

Advertisement

सैफ की इस बात को सुनकर उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह भड़क गईं और एक रिपोर्ट के मुताबिक अमृता का कहना है कि सैफ ने बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बात कही है. वहीं अंदरुनी सूत्रों के मुताबिक सैफ इस मामले को घसीटना नहीं चाहते थे इसलिए उन्होंने अमृता की बात का कोई जवाब नहीं दिया.

बता दें कि पिछले दिनों श्रीदेवी ने भी अपनी बेटी जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर ऐसी ही परेशानी जताई थी. उनका कहना था कि वो अपनी बेटी के बॉलीवुड करियर के खिलाफ नहीं हैं लेकिन वह चाहती हैं कि जाह्नवी शादी करके सैटल हो जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement