सैक्रेड गेम्स 2 का नया टीजर, सरताज सिंह ने पूछा- क्यों आती है कुर्बानी बार बार?

सैक्रेड गेम्स सीजन 2 के वर्ल्ड प्रीमियर में कुछ ही दिनों का समय बचा है और इस सीरीज के मेकर्स ने सरताज सिंह की मानसिक उथल-पुथल से जुड़ा एक नया टीज़र लॉन्च किया है.

Advertisement
सैक्रेड गेम्स में सैफ अली खान सैक्रेड गेम्स में सैफ अली खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 5:02 PM IST

भारत की पहली ओरिजिनल क्राइम वेबसीरीज सैक्रेड गेम्स के पहले सीजन में गैंगस्टर गणेश गायतोंडे ने पुलिस ऑफिसर सरताज सिंह यानि सैफ अली खान को अपनी कहानियों के साथ खूब छकाया था. सैक्रेड गेम्स सीजन 2 के वर्ल्ड प्रीमियर में कुछ ही दिनों का समय बचा है और इस सीरीज के मेकर्स ने सरताज सिंह की मानसिक उथल-पुथल से जुड़ा एक नया टीज़र लॉन्च किया है.

Advertisement

सरताज याद करता है कि कैसे वो एक निर्दोष महिला को बचाने में नाकामयाब रहा जबकि सरताज ने इस महिला से वादा किया था कि वो उसे कुछ नहीं होने देगा. इस दौरान सैफ अली खान सीजन वन का लोकप्रिय डायलॉग भी बोलते हैं - क्यों आती है कुर्बानी बार बार?

सरताज इस वीडियो में अपने अंगूठे पर पट्टी बांधते दिखाई देते हैं और आगे आने वाली लड़ाई के लिए अपने आपको तैयार करते हैं और कहते हैं, "लेकिन क्या होगा जब कुछ भी कुर्बान करने के लिए नहीं बचा होगा?"

नीचे देखें टीजर

बता दें कि दूसरे सीजन की शुरूआत वहीं से होगी जहां से पहला सीजन खत्म हुआ था. सैफ इस सीजन में 25 दिनों में मुंबई मिस्ट्री को जानने के अलावा अपनी सेल्फ डिस्कवरी से भी गुजर रहे हैं. इस सीजन में गणेश गायतोंडे के तीसरे बाप यानि गुरुजी (पंकज त्रिपाठी) का किरदार काफी अहम होने जा रहा है.

सैफ अली खान के अलावा शो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कल्कि कोचलिन, सुरवीन चावला, ल्यूक केन्नी, रणवीर शौरी और जतिन सरना हैं. इस सीरीज के पहले सीजन को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया था. वही दूसरे सीजन को मसान फेम डायरेक्टर नीरज घैवान और अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. इस सीजन के शोरनर विक्रमादित्य मोटवानी होंगे.

Advertisement

ये शो बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के साथ ही 15 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने जा रहा है. दर्शकों को सैक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »