क्या सचिन कर सकेंगे बाहुबली-2 और हाफ गर्लफ्रेंड का सामना?

सचिन तेंदुलकर पर बनी डॉक्युमेंट्री को तारीफ खूब मिल रही है और फैन्स भी उनको सिर-आंखों पर बैठाते हैं. सवाल ये है कि ऐसे में इस फिल्म की कमाई कैसी रहेगी...

Advertisement
'सचिन-अ बिलियन ड्रीम्स' 'सचिन-अ बिलियन ड्रीम्स'

स्वाति रस्तोगी / मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2017,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर खुद रुपहले पर्दे के जरिए अपने फैन्स के बीच हैं. अपनी कहानी अपनी ही जुबानी कह कर दर्शकों से मुखातिब हैं. सचिन की फिल्म 'सचिन-अ बिलियन ड्रीम्स' पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. सचिन की पॉपुलैरिटी को देखते हुए दिल्ली और एनसीआर के तमाम थिएटर में पहला शो सवेरे 9 बजे रखा गया था.

Advertisement

फर्स्ट डे फर्स्ट शो के आंकड़ों के हिसाब से फिल्म को ओपनिंग ठंडी मिली है. हालांकि दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई है. फिल्म देख कर निकली दीप्ति ने बताया- 'फिल्म काफी अच्छी है और इससे सीख मिलती है कि कितनी भी मुशकिल क्यों न हो, जीवन मे कभी हार नहीं माननी चाहिए. वहीं अपने बच्चों के साथ फिल्म देखने पहुंची शालू ने बताया- हर मां-बाप को अपने बच्चों को ये फिल्म जरूर दिखानी चाहिए, इससे हमेशा आगे बढ़ते रहने की सीख मिलती है.


वहीं अर्जुन ने बताया- पूरी फिल्म में खुद narration कर रहे हैं. यह इतना अच्छा था कि ऐसा लग रहा था जैसे सचिन खुद मेरे सामने बैठ कर अपनी कहानी बता रहे हैं.'

मिलेगी बाहुबली-2 और हाफ गर्लफ्रेंड से टक्कर
सिंगल स्क्रीन थिएटर में फ़िल्म को ठंडा रिस्पॉन्स मिला लेकिन मल्टीप्लेक्स में बुकिंग अच्छी होने की वजह से सिनेमा मालिकों के चेहरे खिले हैं. वेव नोएडा के मैनेजर योगेश ने बताया- ये फिल्म हॉलीवुड मूवी पाइरेट्स ऑफ carribean को भी कड़ी टक्कर दे रही है. वीकेंड की बुकिंग अच्छी जा रही है, उम्मीद है फिल्म अच्छा करेगी.'

Advertisement


बता दें कि इससे पहले भी अजहरुद्दीन और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों पर फिल्म बन चुकी है लेकिन उन फिल्मों में लीड रोल बॉलीवुड एक्टर्स ने निभाया था. ये पहला मौका है जब कोई क्रिकेटर खुद इस तरह पर्दे पर दर्शकों से रूबरू हुआ हो, शायद यही वजह है कि सचिन के फैन्स उनकी लाइफ की जर्नी से कनेक्ट कर पा रहे हैं.


हालांकि थिएटर में अभी बाहुबली-2, हाफ गर्लफ्रेंड और हिंदी मीडियम अपनी पकड़ मजबूत रखे हुए हैं. ऐसे में अब देखना ये होगा कि कमाई के लिहाज से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने झंडे गाड़ पाती है!

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement