डिजाइनर सब्यसाची ने लिखा ओपन लेटर, बयान पर मांगी माफी

मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने महिलाओं द्वारा साड़ी ना पहने जाने को लेकर हार्वर्ड इंडि‍या कॉन्फ्रेंस में दिए गए अपने बयान पर खेद जताया है. उन्होंने एक ओपेन लेटर के जरिये माफी भी मांगी है.

Advertisement
सब्यसाची सब्यसाची

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने महिलाओं द्वारा साड़ी नहीं पहन पाने को लेकर हार्वर्ड इंडि‍या कॉन्फ्रेंस में दिए गए अपने बयान पर खेद जताया है. उन्होंने एक ओपेन लेटर के जरिये माफी भी मांगी है.

ओपन लेटर में उन्होंने लिखा है कि वो महिलाओं के साड़ी ना पहनने पाने के संदर्भ में जिस शब्द का प्रयोग किया उनके लिये वो माफी मांगते हैं. उन्हें जवाब देते वक्त शेम शब्द का उपयोग नहीं करना चाहिये था. किसी के भी मन को ठेस पहुंचाने की उनकी मंशा नहीं थी.

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने खत में अपने बचाव में भी कुछ बाते कहीं. सब्यसाची ने कहा कि एक लड़की ने उनसे साड़ी पहनने और साड़ी पहनने पर बूढ़ा दिखने की समाज में फैली मानसिकता के बारे में पूछा. उसने लोगों से इस मानसिकता के खिलाफ आवाज उठाने और जवान लड़कियों को साड़ी पहनने की सलाह देने की गुजारिश की. मैनें उसे के संदर्भ में जवाब दिया और जरा जजबाती हो गया जिसके लिये उन्हें खेद है.

उनके मुताबिक उनके मुंह से ये जवाब फ्रस्टेशन में निकल गए. बाद में जब उन्होंने इस बारे में गंभीरता से सोचा तो उन्हें लगा कि इसका जवाब वो और अच्छी तरीके से फ्रेम कर सकते थे. उन्होंने अंत में कहा कि वो एक वुमेन ओरियंटेड ब्रांड का संचालन करते हैं. वो महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं. महिलाओं को लेकर सम्मान उनके अंदर उस समय से है जबसे उन्होंने इस व्यापार में कदम रखा था और ये हमेशा जारी रहेगा.

Advertisement

बता दें कि ये मामला तब गर्माया जब देश के टॉप फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने हार्वर्ड इंडि‍या कॉन्फ्रेंस में इंडियन स्टूडेंट्स से बात करते हुए देश की महिलाओं, खासकर यंग जेनरेशन की आलोचना की थी. उसी के बचाव में इस खत के जारिये उन्होंने सबसे माफी मांगी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement