जब ऋषि कपूर ने छुए आशा ताई के पैर...

कलर्स के स्टारडस्ट अवार्ड इवेंट में बॉलीवुड के सीनियर एक्टर ऋषि कपूर ने गायि‍का आशा भोंसले के पैर छूकर आशीर्वाद लिया...

Advertisement
ऋषि कपूर ऋषि कपूर

वन्‍दना यादव

  • मुंबई,
  • 03 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:07 PM IST

बॉलीवुड में पिछले 6 दशक से अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली मेलडी क्वीन आशा भोंसले से बॉलीवुड के सीनियर एक्टर ऋषि कपूर ने स्टारडस्ट अवार्ड इवेंट में पैर छूकर आशीर्वाद लिया.


हाल में कलर्स के इवेंट स्टारडस्ट अवार्ड पर बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां दिखीं. इस मौके पर कई यादगार लम्हें भी बने. इस इवेंट के होस्ट मनीष पॉल ने आशा ताई को स्टेज पर आने की रिक्वेस्ट की और उनके गाए गाने 'हमको तुमने देखा' गाने की फरमाइश की.

Advertisement


गाने के बीच में ही आशा ताई ने सामने बैठे की ओर इशारा करते हुए कहा कि 'वो रहा मेरा हीरो' क्योंकि इस गाने को ऋषि कपूर के ऊपर फिलमाया गया था.


आशा ताई के ऐसा करने पर ऋषि कपूर ने थैंक्स करने के लिए उनके पैर छुए और उनके साथ गाना भी गाया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement