फिर साथ दिखे रणवीर-दीपिका, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

पिछले दिनों खबरें आ रही थीं कि बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ब्रेकअप हो गया है लेकि‍न हाल ही में इन दिनों को साथ देखा गया जिसकी फोटो सोशल मी‍डिया पर वायरल हो रही है...

Advertisement
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को साथ में देखा गया हो. लेकिन पिछले दिनों उड़ी ब्रेकअप की खबरों के बाद इन्हें फिर से साथ देखना जरूर एक खबर है. रणवीर और दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं. अब काफी दिनों बाद एक बार फिर इन्हें साथ देखा गया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

Advertisement


बता दें कि बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर की पार्टी में रणवीर और दीपिका एक साथ पहुंचे जहां मीडिया के कैमरों ने इन्हें कैप्चर करने में देर नहीं लगाई. पार्टी में साथ आकर दीपवीर (फैंस का दिया हुआ नाम) ने ऐसी सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया हैं. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव लाइफ के बारे में अक्सर अटकलें लगाई जाती हैं चाहे वह उनकी शादी के बारे में हो या फिर उनके अलग होने के बारे में.

 

बॉलीवुड स्टार्स ने एक साथ करण जौहर के घर में एंट्री ली थी जिसने मीडिया को बी-टाउन की एक और हॉट न्यूज दे दी. दोनों ने साथ में फोटो खिंचवा कर सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है. उनकी यह फोटो साफ बताती है की दोनों अब भी साथ हैं. इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर रणवीर और दीपिका के फैंस पेजों पर इन दोनों की फोटोज ही छाई हुई हैं.

Advertisement

 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement