पद्मावती की रिलीज के लिए कुछ भी करेंगे भंसाली, मैं उनके साथ: रणवीर सिंह

पद्मावती की रिलीज के लिए कुछ भी करेंगे भंसाली, मैं उनके साथ: रणवीर सिंह

Advertisement
रणवीर सिंह रणवीर सिंह

महेन्द्र गुप्ता

  • नई द‍िल्‍ली,
  • 18 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:45 PM IST

पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण को मिली धमकियों के बाद उन्होंने कहा, 'वो फिल्म और भंसाली के साथ खड़े हैं.'दीपिका ने भी फिल्म को लेकर मौजूदा गतिरोध पर गुस्सा जाहिर किया है.

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैं 200 परसेंट फिल्म के साथ खड़ा हूं. संजय लीला भंसाली के साथ भी वैसे ही खड़ा हूं. मैं फिल्म के लिए उनके (भंसाली) विजन के साथ भी खड़ा हूं. उनके पास एक विजन है. वो इसे रिलीज करने के लिए सबकुछ करेंगे.'

Advertisement

रणवीर ने कहा, 'जिस किसी को इस बारे में कंसर्न है, मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि इंतज़ार करें और फिल्म देखें. कोई संजय सर पर डाउट नहीं कर सकता. वो एक शानदार फिल्म मेकर हैं और भारतीय संस्कृति - सभ्यता की बहुत इज्जत करते हैं.'

अच्छे इरादों वाले अच्छे इंसान हैं भंसाली

रणवीर ने कहा, 'वो (भंसाली) कभी किसी का दिल नहीं दुखा सकते. वो कभी ऐसा कुछ नहीं करेंगे जो गलत हो. वो अच्छे इरादों वाले अच्छे इंसान हैं. वो एक फिल्म बनाना चाहते थे जिसपर पूरे देश को गर्व हो. फिल्म को लेकर जो भी हो रहा है वह काफी दुखद है. मैं उस आदमी (भंसाली) के लिए दुख महसूस कर रहा हूं जिसके अच्छे प्रयासों और भावनाओं को किनारे किया जा रहा है. मैं उनसे मिलाना चाहता हूं और गले लगाना चाहता हूं.'

Advertisement

1 हफ्ते में दूसरी बार फूटा दीपिका का गुस्सा

दीपिका पादुकोण ने कहा, 'उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा यकीन है. फिल्म के विरोध में जिस तरह की हरकतें हो रही हैं उसे देखकर हंसी आती है.'कहा, 'मैंने फिल्म को अपने दो साल दिए हैं. जो कुछ हो रहा है उससे मैं बहुत दुखी हूं.' इससे पहले इसी हफ्ते फिल्म पर जारी विवाद में दीपिका ने पहली बार बोलते हुए कहा था, 'फिल्म की रिलीज बहुत जरूरी है और इसे रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता.'

मुझे पद्मावती पर गर्व

दीपिका ने कहा था, 'एक महिला के रूप में मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर और इस कहानी को दुनिया को बताने के लिहाज से बेहद गर्व महसूस कर रही हूं. ये एक ऐसी कहानी है जिसे जरूर बताया जाना चाहिए.'

दीपिका ने यह सवाल भी किया था, 'हम एक राष्ट्र के रूप में कहां पहुंच गए हैं? ये डरावना है, ये बहुत डरावना है, हम आगे बढ़ने के बदले पीछे जा रहे हैं. हमारी अगर किसी को जवाबदेही है तो वह सिर्फ सेंसर बोर्ड को है और मैं जानती हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि इस फिल्म को रिलीज होने से कोई नहीं रोक सकता. ये सिर्फ पद्मावती से सं‍बंधि‍त नहीं हैं बल्कि हम एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं.'

Advertisement

सफाई दे चुके हैं भंसाली

बता दें कि पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मिनी के बीच ड्रीम सीक्वेंस को लेकर विवाद था जिस पर मेकर्स की ओर से सफाई आ चुकी है. भंसाली ने हाल ही में सोशल मीडिया में एक बार फिर कहा कि फिल्म में इस तरह का कोई सीक्वेंस नहीं है. ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होनी है.

भंसाली के सपोर्ट में फिल्म इंडस्ट्री

सियासी पचड़े में फंसी पद्मावती के खिलाफ कई बड़े राजनेता मैदान में उतर आए हैं. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री से संजय लीला भंसाली को मजबूत सपोर्ट मिला है. सोमवार को फिल्म इंडस्ट्री के पांच संगठनों ने बैठक कर कहा कि सरकार को पद्मावती की रिलीज के लिए सुरक्षित माहौल देना चाहिए. भंसाली को मिल रही धमकियों और पद्मावती पर विरोध के खिलाफ मनोरंजन जगत के पांच संगठन 16 नवंबर को 15 मिनट के लिए शूटिंग पर रोक लगाकर अपना विरोध जाहिर करेंगे. उससे पहले दीपिका ने कई सवाल खड़े किए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »