रणवीर-दीपिका की शादी की डेट फाइनल, वेन्यू भी हो गया डिसाइड!

एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इसी साल 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

Advertisement
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2018,
  • अपडेटेड 9:03 PM IST

एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इसी साल 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इससे पहले दोनों के अक्टूबर में शादी करने की खबरें आई थीं और फिर बताया गया कि नवंबर में यह जोड़ा शादी कर सकता है. अब महीने के साथ तारीख का भी खुलासा रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से किया जा रहा है. हालांकि आपको यह भी बता दें कि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement

जहां तक बात वेडिंग डेस्टिनेशन की है तो बता दें कि पहले दोनों के इटली में शादी करने की खबरें आई थीं और अब कहा जा रहा है कि यह कपल या तो इटली या बेंगलुरू में शादी कर सकता है. मालूम हो कि दीपिका पादुकोण के बारे में लगातार यह कहा जा रहा है कि वह शादी के लिए तारीखें फ्री रखना चाहती हैं इसलिए किसी भी प्रोजेक्ट को साइन नहीं कर रही हैं. रणबीर भी गली बॉय का काम तकरीबन पूरा कर चुके हैं.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अब त‍क अपने खास रिश्ते पर सार्वजनिक तौर पर कुछ भी खुलासा नहीं किया है लेकिन फि‍र भी दोनों की शादी की चर्चाओं से अफवाहों का बाजार गर्म रहता है. हाल ही में रणवीर ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में अपनी एक ओपन शर्ट में कूल तस्वीर पोस्ट की थी. तस्वीर पर दीपिका ने लिखा है- 'Mine(मेरा).' दीपिका ने इस शब्द के साथ हार्ट आइकन्स भी पोस्ट किए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement