Rangeela Raja Trailer: 25 साल बाद पर्दे पर लौट रही पहलाज-गोविंदा की जोड़ी

गोविंदा और पहलाज निहलानी की जोड़ी लंबे वक्त बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रही है. फिल्म का ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है.

Advertisement
फिल्म रंगीला राजा का पोस्टर फिल्म रंगीला राजा का पोस्टर

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

90 के दशक की हिट जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर वापस आ रही है. और साथ मिलकर इल्जाम, आंखें, शोला और शबनम जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं. अब वे फिल्म 'रंगीला राजा' के साथ वापसी कर रहे हैं. फिल्म की कहानी राजा और योगी नाम के दो भाइयों के बारे में है. दोनों ही किरदार गोविंदा ने निभाए हैं और कॉमेडी की नाकाम कोशिश की है.

Advertisement

फिल्म में राजा का किरदार एक ऐसे शख्स का है जो शादीशुदा है और बावजूद इसके वह काफी रंगीला मिजाज है. उसे लड़कियों का साथ पसंद है और वह गलत चीजों में लिप्त रहता है. वहीं उनका भाई योगी उसे लगातार रोकने और समझाने की कोशिश करता नजर आता है. फिल्म की सिनेमेटोग्राफी पुराने जमाने की याद दिलाती है और ट्रेलर बहुत प्रभावी नहीं है.

गाने नए पुराने नाम के यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को अपलोड किया गया है और एक दिन के भीतर इसे 6 लाख 56 हजार से ज्यादा बार देखा गया है. ट्रेलर पर 1 दिन के भीतर 11 हजार लाइक्स हैं. कहानी राजस्थान के बैकग्राउंड में बुनी गई है और इस फिल्म को इसी साल 16 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. फिल्म को मिले रिस्पॉन्स से लगता नहीं है कि यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखा पाएगी.

Advertisement

हाल में रिलीज हुई गोविंदा स्टारर फिल्म 'फ्राई डे' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास खेल नहीं दिखा पाई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »