पार्टी में जब आलिया के एक्स बॉयफ्रेंड से हुआ रणबीर का सामना

हाल ही में रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ एक पार्टी में आलिया भट्ट के सामने पड़ गईं थी जिसके बाद कटरीना के लिए थोड़ी असहज स्थिति पैदा हो गई.

Advertisement
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 10 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST

शाहरुख खान द्वारा आयोजित कराई गई दिवाली पार्टी में हाल ही में कटरीना और आलिया के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई थी. बताया जाता है कि इस पार्टी में अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की वर्तमान गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के सामने पड़ गईं. खबर के मुताबिक इस स्थिति में कटरीना थोड़ी असहज होती नजर आईं. हालांकि आलिया ने कटरीना के साथ तस्वीर खींची लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों बाकी गेस्ट्स के साथ बिजी हो गए.

Advertisement

कुछ ऐसा ही एक और वाकया इसी पार्टी से हाल ही में सामने आया है. एक मैगजीन में छपी खबर के मुताबिक इसी पार्टी में आलिया के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना के एक्स बॉयफ्रेंड आमने सामने आ गए थे. क्योंकि पार्टी का माहौल था तो दोनों ने औपचारिक मुलाकात की, हाथ मिलाया और कुछ देर बाद बाकी मेहमानों के साथ बिजी हो गए.

जानकारी के मुताबिक वे ज्यादातर वक्त , और वरुण धवन के साथ वक्त बिताते नजर आए. मालूम हो कि आलिया भट्ट रणबीर से पहले सिद्धार्थ संग रिलेशनशिप में रह चुकी हैं और रणबीर कपूर आलिया से पहले कटरीना कैफ संग रिलेशिनशिप में थे. दोनों के आमने सामने पड़ जाने पर रणबीर-सिद्धार्थ के लिए थोड़ी असहज स्थिति जरूर पैदा हो गई.

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं. अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म ने दोनों को करीब आने का मौका भी दे दिया है. फिल्म में दोनों के अलावा एक्टर अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे. रणबीर-आलिया दोनों ही प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर इस बात को कुबूल कर चुके हैं कि वे एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement