फन्ने खां: अपने से 10 साल छोटे इस एक्टर से रोमांस करेंगी ऐश्वर्या!

राजकुमार राव ने एक डेली न्यूजपेपर से कहा कि फन्ने खां की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी है. वे इस करार के लिए राव का इंतजार कर रही हैं. राव अपने दोस्तों से इस पर चर्चा कर रहे हैं.

Advertisement
Aishwarya Rai Bachchan and Rajkummar Rao Aishwarya Rai Bachchan and Rajkummar Rao

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्‍ली,
  • 31 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 1:53 PM IST

ऐश्वर्या राय बच्चन की आने वाली फिल्म फन्ने खां के लीड एक्टर का चुनाव हो चुका है. पहले खबर आई कि ऐश्वर्या के साथ आर. माधवन इस फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे. लेकिन SpotboyE.com के अनुसार ये रोल फाइनली राजकुमार राव को मिला है.

 

रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार राव इस समय पोलैंड में हंसल मेहता की बायोग्राफिकल सीरीज 'बोस' की शूटिंग कर रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने एक डेली न्यूजपेपर से कहा कि फन्ने खां की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी है. वे इस करार के लिए राव का इंतजार कर रही हैं. राव अपने दोस्तों से इस पर चर्चा कर रहे हैं.

Advertisement

यदि ये जोड़ी बनती है तो ऐश्वर्या राय बच्चन उम्र में अपने से 10 साल छोटे राजकुमार राव से इश्क लड़ाती नजर आएंगी. राव ने अपनी बातचीत में कहा है कि ऐश्वर्या से उनकी पहली मुलाकात मेलबर्न इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी. इस फेस्टिवल में राव को उनकी फिल्म ट्रैप्ड के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान दिया गया था. अब राव इस खूबसूरत एक्ट्रेस के अपोजिट आने के लिए उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि भारत आने के बाद वे फिल्म से जुड़ी कई वर्कशॉप अटेंड करेंगे.

बता दें कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म फन्ने खां बेल्जियम की फिल्म Everybody's Famous!का हिन्दी एडेप्टेशन है. ये फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नामांकित की गई थी.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement