खाने में 'रईस' हो रहे शाहरुख, बंगले में बनवाएंगे अलग रसोई

शाहरुख को कुकिंग का इतना शौक है कि इसके लिए घर में एक अलग किचन बनवा रहे हैं. जानिए कुकिंग के शौक पूरा करने के लिए और क्या कर रहे हैं शाहरुख?

Advertisement
शाहरुख सीख रहे हैं कुकिंग शाहरुख सीख रहे हैं कुकिंग

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST

खबर है कि शाहरुख खान अपने खाना बनाने के शौक को और आगे ले जाना चाहते हैं. इसके लिए शाहरुख बैंडस्टैंड स्थित अपने बंगले मन्नत में एक नया किचन बनवा रहे हैं.


शाहरुख को बॉलीवुड में अच्छे होस्ट के तौर पर देखा जाता है. साथ ही उन्हें खाना बनाने का भी शौक है. शाहरुख खुद कहते हैं कि उन्हें इटैलियन डिशेज बनाना काफी पसंद है. इसे सीख भी रहे हैं और अपनी इस स्किल को और आगे ले जाना चाहते हैं.

Advertisement


शाहरुख ने जीक्यू को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके परिवार के पास कई होटल हुआ करते थे. तो कुकिंग के शौक की पीछे यही वजह रही है. शाहरुख कई सारी इटैलियन डिशेज बना लेते हैं और सीख भी रहे हैं ताकि बेहतर कुक बन सकें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement