राधिका आप्टे की साइकोथ्रिलर फिल्म 'फोबिया' का ट्रेलर रिलीज

राधि‍का आप्टे की फिल्म 'फोबिया' का ट्रेलर रिलीज. फिल्म में अगोराफोबिया फोबिया से ग्रस्त लड़की का किरदार अदा कर रही हैं राधिका आप्टे.

Advertisement

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 5:59 PM IST

अगर आप ना घर पर महफूज हैं और ना ही घर के बाहर, तो कहां जाएंगे आप, क्या अपने डर का सामना कर पाना मुमकिन है?....इस सवाल का जवाब आपको राधिका आप्टे की नई साइकोथ्रि‍लर फिल्म 'फोबिया' में पता चलेगा. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

फिल्म के ट्रेलर में एक्ट्रेस को एक अनजान डर का सामना करते हुए दिखाया गया है. फिल्म में ए‍क ऐसी लड़की का किरदार अदा कर रही हैं जि‍से अगोराफोबिया है. इस बीमारी से जूझ रहे इंसान को लोगों के बीच या घर से बाहर जाने से डर लगता है.

Advertisement

फिल्म में ए‍क आर्टिस्ट के तौर पर दिखाई देंगी जिसके साथ एक रात एक ऐसा हादसा होता है कि उस रात उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है. इस फिल्म को डायरेक्ट किया है पवन कृपलानी ने. यह फिल्म 27 मई को को रिलीज होने जा रही है.

देखें साइकोथ्रि‍लर फिल्म 'फोबिया' का ट्रेलर:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »