भीषण गर्मी के बीच शर्टलेस बॉबी देओल ने ऐसे शूट किया एक्शन सीन

बॉबी देओल और अनिल कपूर ने रेस-3 की शूटिंग के दौरान गर्मी से बचने के लिए एक शानदार तरीका निकाला.

Advertisement
बॉबी देओल और अनिल कपूर बॉबी देओल और अनिल कपूर

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2018,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

मल्टीस्टारर फिल्म रेस-3 का मेकिंग वीडियो रिलीज हो चुका है. इसे सलमान खान फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. वीडियो में निर्देशक रेमो डिसूजा दिखा रहे हैं कि किस तरह उन्होंने तमाम असली लग्जरी कारों को धमाकों में उड़ा दिया ताकि सीन ज्यादा से ज्यादा वास्तविक लग सकें. साथ ही इस वीडियो में बॉबी देओल व अनिल कपूर शूटिंग के दौरान गर्मी से बचने का एक दिलचस्प तरीका आजमाते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

वीडियो में दिखाया गया है कि अबू धाबी की तपा देने वाली गर्मी से बचने के लिए बॉबी देओल और अनिल कपूर मौका मिलते ही पास खड़ी एक रॉल्स रॉयस कार में घुस जाया करते थे, और उसका एसी ऑन कर दिया करते थे. शूटिंग सेट पर तमाम लग्जरी कारें मौजूद थीं और उन्हीं में से थी यह आलीशान गाड़ी जिसका इस्तेमाल अनिल और बॉबी ने गर्मी से बचने के लिए किया.

वीडियो में रेमो डिसूजा ने बताया कि बचपन में उन्हें गाड़ियां बहुत पसंद थीं और वह अपने घर में तमाम आलीशान गाड़ियों की तस्वीरें लगाया करते थे. रेमो ने कहा- मैंने उन सारी गाड़ियों को इस फिल्म में इस्तेमाल किया है जिनके मेरे पास पोस्टर हुआ करते थे. वीडियो में यह भी बताया गया है कि ऐसी कोई भी ब्रांडेड और बड़ी कार नहीं है जिसे फिल्म में इस्तेमाल नहीं किया गया हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »