व्हाइट हाउस करसपोंडेंट डिनर में प्रियंका ने की शिरकत, बराक ओबामा-मिशेल के साथ शेयर की फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस वीकेंड व्हाइट हाउस करसपोंडेंट डिनर में शिरकत की. प्रियंका ने ट्विटर पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डिनर करने की खुशी जाहिर की.

Advertisement
बराक ओबामा, प्रियंका चोपड़ा और मिशेल ओबामा बराक ओबामा, प्रियंका चोपड़ा और मिशेल ओबामा

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 01 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

आखिरकार बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस वीकेंड व्हाइट हाउस करसपोंडेंट डिनर में शिरकत की. प्रियंका ने ट्विटर पर इस बात की खुशी जाहिर की.

बॉलीवुड की खूबसूरत बाला ने ट्विटर पर के साथ किए गए डिनर की पुष्टि करते हुए कहा कि मुझे मजाकिया और चार्मिगं बराक ओबामा से मिलकर अच्छा लगा. इतना ही नहीं प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर ओबामा और मिशेल के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की जिसमें प्रियंका में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं.

Advertisement

बता दें कि कुछ दिन पहले से ही इस बात को लेकर अटकलें थी कि प्रियंका इस डिनर में शामिल होंगी या नहीं. लेकिन बाद में प्रियंका ने खुद ही अपने एक फैन को जवाब देते हुए कहा, 'हां मैं हिस्सा लूंगी.'

इस डिनर में विल स्मिथ, जाडा पिनकेट स्मिथ, केरी वाशिंगटन, शोंडा राइम्स, किम करदाशियां की मॉडल बहन केंडल जेनर समेत हॉलीवुड की कई और नामचीन हस्तियां हिस्सा भी शामिल हुईं.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने का न्योता भेजा था. ओबामा हर साल व्हाइट हाउस में डिनर का एक खास प्रोग्राम रखते हैं. बराक ओबामा और वॉशिंगटन में पहली महिला मिशेल ओबामा इस डिनर मेजबान होंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement