साउथ की इस सुपरहिट एक्ट्रेस के लिए साहो की प्राइवेट स्क्रीनिंग रखेंगे प्रभास

प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो इन दिनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्क‍ि बॉलीवुड में भी चर्चा का विषय बना हुआ है. खबर है कि फिल्म के रिलीज से पहले प्रभास अपनी एक स्पेशल फ्रेंड के लिए फिल्म की प्राइवेट स्क्रीनिंग रखेंगे.

Advertisement
प्रभास प्रभास

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो इन दिनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्क‍ि बॉलीवुड में भी चर्चा का विषय बनी हुई है. फिल्म की रिलीज डेट पहले 15 अगस्त थी जिसे बाद में बदलकर 30 अगस्त कर दिया गया है. खबर है कि फिल्म रिलीज से पहले प्रभास अपनी इस स्पेशल फ्रेंड के लिए फिल्म की प्राइवेट स्क्रीनिंग रखेंगे.

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास अपनी तथाकथित गर्लफ्रेंड और साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के लिए साहो की प्राइवेट स्क्रीनिंग रखेंगे. हालांकि जल्द ही इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी जाएगी.

बता दें कि प्रभास और अनुष्का ने साउथ की कई फिल्मों में एक-दूसरे के अपोजिट काम किया है. बाहुबली में भी दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया. दोनों के अफेयर की चर्चा तेलुगु फिल्म डार्लिंग में दोनों की पेयरिंग के बाद से होने लगी थी.

पिछले साल प्रभास ने कॉफी विद करण में अनुष्का के साथ उनकी डेटिंग की खबरों को महज अफवाह बताया था. उन्होंने कहा था "अगर कोई दो व्यक्त‍ि दो साल तक एक साथ काम करें तो ये जाहिर सी बात है कि दोनों के बीच अच्छी बॉन्ड‍िंग बन जाएगी. लेकिन मैं अनुष्का को डेट नहीं कर रहा था. आप राज (राजामौली) से पूछ सकते हैं."

Advertisement

खैर अनुष्का और प्रभास की डेटिंग की खबरें भले ही झूठी हों लेकिन पिछले दिनों उनकी शादी की खबरों को नकारा नहीं जा सकता. खबर थी कि साहो की रिलीज के बाद प्रभास यूएस बेस्ड लड़की से शादी करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »