अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा में लठमार होली, नंदगांव में बवाल

अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का मथुरा में नए सिरे से विरोध शुरु हो गया है. विरोध की वजह है ब्रज की पारंपरिक लठमार होली का फिल्मांकन.

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

खुशदीप सहगल

  • मथुरा ,
  • 14 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का मथुरा में नए सिरे से विरोध शुरू हो गया है. विरोध की वजह है ब्रज की पारंपरिक लठमार होली का फिल्मांकन. इस मुद्दे पर नंदगांव और बरसाना के लोगों ने सोमवार को पंचायत की.

बताया जा रहा है कि फिल्म की भोपाल में शूटिंग हो रही है. वहां लठमार होली का सीक्वेंस फिल्माने के लिए नंदगांव से महिलाओं समेत कई लोगों को बुलाया गया. ये लोग सोमवार को बस में भोपाल के लिए निकले.

Advertisement


बरसाना के गोस्वामी समाज को जब इस बात का पता लगा तो वहां से एक प्रतिनिधिमंडल नंदगांव पहुंचा. फिर नंदगांव के गोस्वामीजनों को भी बुलाया गया. दोनों कस्बों के लोगों ने संयुक्त बैठक की. इस बैठक में बरसाना के गोस्वामी समाज ने कहा कि फिल्म के लिए लठमार होली का फिल्मांकन ब्रज की परंपराओं के साथ खिलवाड़ है. बैठक में ये भी तय किया गया कि नंदगांव से जो भी लोग भोपाल में फिल्म की शूटिंग के लिए गए हैं उनका बहिष्कार किया जाएगा और उन्हें इस साल 6 मार्च को बरसाना में होने वाली पारंपरिक लठमार होली में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा.


बैठक में हुए फैसले की जानकारी भोपाल गए नंदगांव के लोगों को दी गई. बताया जा रहा है कि इसके बाद उन लोगों ने फिल्म की शूटिंग में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि वो वापस नंदगांव आ रहे हैं.

Advertisement


बता दें कि इस फिल्म का पहले भी विरोध हो चुका है. तब फिल्म की टीम से जुड़े लोगों ने फिल्म का नाम बदलने और पारंपरिक होली के दृश्य फिल्म में नहीं रखने का आश्वासन दिया था. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर अहम भूमिका में है. फिल्म के निर्देशक श्रीनारायण सिंह हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement