माहिरा शर्मा ने कुछ इस अंदाज में किया पारस को बर्थडे विश, पोस्ट वायरल

पारस छाबड़ा के बर्थडे पर माहिरा ने उन्हें विश किया है. माहिरा ने अपने करीबी दोस्त के लिए स्पेलश मैसेज लिखा है.माहिरा ने पारस को जन्मदिन की तो शुभकामनाएं दी ही हैं, इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर पारस का निक नेम भी बता दिया है.

Advertisement
पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

एक्टर पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की जोड़ी हमेशा सुर्खियां बटोरती है. अब ये दोनों तो खुद को सिर्फ दोस्त बताते हैं, लेकिन दोनों की केमिस्ट्री कुछ अलग ही कहानी बयां करती है. दोनों को साथ में फैंस खासा पसंद करते हैं. अब पारस छाबड़ा के बर्थडे पर माहिरा ने उन्हें विश किया है. माहिरा ने अपने करीबी दोस्त के लिए स्पेलश मैसेज लिखा है.

Advertisement

माहिरा ने किया पारस को बर्थडे विश

माहिरा ने पारस को जन्मदिन की तो शुभकामनाएं दी ही हैं, इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर पारस का निक नेम भी बता दिया है. जी हां, पोस्ट में माहिरा पारस को 'बिल्ले' बता रही हैं. माहिरा ने बिग बॉस शो से जुड़ी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. फोटो को शेयर करते हुए माहिरा लिखती हैं- हैपी बर्थडे बिल्ले. अब कहने को तो ये सिर्फ तीन शब्द हैं, लेकिन इस एक लाइन में भी माहिरा और पारस की मजबूत बॉन्डिंग को समझा जा सकता है. वैसे पोस्ट में माहिरा,पारस से मिलने की इच्छा भी जता रही हैं.

दोनों की केमिस्ट्री आती है पसंद

माहिरा की इस क्यूट पोस्ट पर पारस ने रिएक्ट किया है. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर माहिरा की इस पोस्ट को शेयर किया है. पारस लिखते हैं-तुम से कुछ समय में मिलता हूं मैं. अब इस समय सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हो रहा है. फैन्स भी पारस को बर्थडे विश कर उनके दिन को खास बना रहे हैं.

Advertisement

वर्क फ्रंट की बात करें तो पारस और माहिरा ने दो म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया है. दोनों साथ में बारिश और Hashtag Love Soniyea में नजर आ चुके हैं. दोनों ही गानों को फैन्स का भरपूर प्यार मिला था. मालूम हो कि पारस और माहिरा बिग बॉस के घर में दोस्त बने थे. दोनों की नजदीकियां हमेशा सुर्खियों में बनी रहती थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »