क्षत्रि‍य महासभा की धमकी, दीपिका के नाक-कान काटने पर 1 करोड़ इनाम

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत गुरुवार को छुटपुट विरोध के बीच रिलीज हो गईं, लेकिन धमकियों का सिलसिला नहीं रोका है. करणी सेना के बाद अब क्षत्रीय महासभा के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने घोषणा की है कि जो भी दीपिका पादुकोण के नाक-कान काटकर लाएंगा, उसे एक करोड़ रुपए का सम्मान दिया जाएगा.

Advertisement
पद्मावत पद्मावत

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:45 AM IST

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत गुरुवार को छुटपुट विरोध के बीच रिलीज हो गईं, लेकिन धमकियों का सिलसिला नहीं रोका है. करणी सेना के बाद अब क्षत्रीय महासभा के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने घोषणा की है कि जो भी दीपिका पादुकोण के नाक-कान काटकर लाएंगा, उसे एक करोड़ रुपए का सम्मान दिया जाएगा.

एएनआई यूपी के ट्वीट में बताया गया कि गजेंद्र सिंह ने उस व्यक्त‍ि के सहयोग करने और एक करोड़ रुपए देने की बात कही है तो दीपिका के नाक कान काटकर उन्हें नुकसान पहुंचाता है. कानपुर वासियों से इनाम के तौर पर करोड़ों रुपए की धनराशि एकत्र की गई है. बता दें कि पहले भी दीप‍िका को इस तरह की धमकी मिल चुकी है.

Advertisement

यूपी के कई जिलों में नहीं स्क्रीन हुई फिल्म

-बिहार के मोतीहारी में करणी सेना और सवर्ण सेना ने हाइवे ब्लॉक कर दिया. बिगड़ते हालात के मद्देनजर सिनेमा मालिक ने दो दिनों तक फिल्म नहीं दिखाने का फैसला लिया है. हरियाणा में सोनीपत के सभी सिनेमाघरों के आस-पास धारा 144 लगाई गई है.

- यूपी के ललितपुर, मिर्जापुर और जौनपुर में में प्रदर्शन के मद्देनजर सिनेमाघरों ने फिल्म स्क्रीन नहीं करने का फैसला लिया गया है. मुगलसराय में महज 10 प्रतिशत दर्शक फिल्म देखने पहुंचे. हिंदू संगठनों और क्षत्रिय महासभा के भारी विरोध के चलते यूपी के जौनपुर में माहौल तनावपूर्ण है.

विरोध से डरे सिनेमाघरों के मालिक

पद्मावत की रिलीज के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन से सिनेमाघरों के मालिक भी डरे हुए हैं. जिसका उदाहरण मुंबई के स्टर्लिंग सिनेमा में देखने को मिला. जहां फर्स्ट शो के लिए सिर्फ 10% ही टिकटों की बुकिंग हुई है. जम्मू के 6 में से 1 सिनेमाघर में पद्मावत रिलीज हुई है. बुधवार को कुछ उपद्रवी युवकों ने इंदिरा थियेटर का कैश काउंटर में आग लगाई और शीशे तोडे.

Advertisement

यूपी में रोडवेज की बस में तोड़फोड़

यूपी के गाजियाबाद में पद्मावत की रिलीज के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज की बस में तोड़फोड़ की. बीती देर रात कड़कड़ मॉडल गांव के सामने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में आगजनी और तोड़फोड़ की कोशिश की गई. पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »