पत्नी की किताब में खुले थे ओम पुरी की जिंदगी के राज

ओम पुरी की पत्नी नंदिता ने अपनी किताब में बॉलीवुड के हरफनमौला अभ‍िनेता के कुछ राज खोल दिए थे. इस पर ओम ने नंदिता के बारे में बुरा-भला कहा था और इन खुलासों पर बहुत विवाद हुआ था...

Advertisement
नंदिता पुरी और ओम पुरी नंदिता पुरी और ओम पुरी

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:33 PM IST

ओम पुरी की फिल्में और खुद ओम पुरी हिंदी फिल्मों के लिए मिसाल बने रहे. लेकिन उनकी निजी जिंदगी विवादों से घिरी रही. जब भी ओम पुरी की बात होती है तो उनकी जिंदगी के इस पहलू का जिक्र आ ही जाता है.


पत्नी नंदिता पुरी के किताब लिखने के बाद अचानक ही उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में आ गई. नंदिता ने किताब में कई ऐसी विवाविद कहानियां लिखीं जिसके बाद ओम अपनी पत्नी से नाराज हो गए थे.

Advertisement

नंदिता ने ओम पुरी के जीवन पर लिखी किताब Unlikely Hero: Om Puri में कुछ ऐसी बातें लिखीं जिसे ओम ने सभी से छिपाकर रखा था.


नंदिता ने लिखा कि‍ ओम जीवनभर ऐसे माहौल में रहे जहां उनकी हमउम्र लड़कियां नहीं रहीं. फिर चाहे वो अपनी मां का घर हो या फिर मामा का. इस वजह से वो हमेशा ही अपनी उम्र से बड़ी महिलाओं की तरफ आकर्षित होते थे.

किताब में नंदिता ने कुछ ऐसे खुलासे किए जिसके बाद ओम उनसे काफी नाराज हो गए. नंदिता ने लिखा की 14 साल की उम्र में ओम 55 साल की नौकरानी की तरफ आकर्षित हुए.


फिल्मों में अपनी धारदार एक्टिंग की धाक जमाने वाले ओम पुरी इस समय जिंदगी के सबसे मुश्किल दोराहे पर खड़े थे जहां वो खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे. वह अपनी पत्नी पर बुरी तरह भड़क गए थे.

Advertisement

ओम ने इसकी सफाई में कहा थी कि जब उनकी बीवी ने उनसे कहा कि वो उन पर किताब लिखना चाहती हैं तब उन्होंने ही उसकी इजाजत दी थी. लेकिन किताब लिखते समय नंदिता ने उसकी Manuscript का एक भी पन्ना पढ़ने नहीं दिया था. ओम ने कहा कि उन्हें नहीं पता थी कि उनकी पत्नी कुछ ऐसे राज खोल देंगी. वो शायद ये भूल गई कि मेरी भी समाज में कुछ इज्जत है. और मैंने ये इज्जत पाने के लिए मेहनत की है.


नंदिता ने किताब में इस बात का जिक्र भी किया था कि ओम पुरी एक समय पर अपनी नौकरानी की बेटी पर फिदा थे और उससे शादी भी करने वाले थे. हालांकि बाद में इस अभ‍ि‍नेता ने अपना इरादा बदल दिया था.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement