TMC सांसद नुसरत जहां ने शेयर किया वीडियो, दोस्त मिमी संग कर रहीं मस्ती

नुसरत जहां ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वे किसी चीज को ऊपर की ओर उछालती और कैच करती नजर आ रही हैं. उनके बगल में ही मिमी चक्रवर्ती आराम फरमा रही हैं.

Advertisement
नुसरत जहां नुसरत जहां

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

मशहूर बंगाली एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा सांसद नुसरत जहां सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं. उनकी फैन फॉलोइंग पिछले कुछ समय में काफी ज्यादा बढ़ी है. प्रशंसकों के साथ वे सोशल मीडिया पर रूबरू होती हैं. वे इस दौरान अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक फनी वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनकी क्लोज फ्रेंड और एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती भी नजर आ रही हैं.

Advertisement

नुसरत जहां ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वे किसी चीज को ऊपर की ओर उछालती और कैच करती नजर आ रही हैं. उनके बगल में ही मिमी चक्रवर्ती आराम फरमा रही हैं. वे नुसरत की तरफ देख कर फनी एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. नुसरत जहां एक तरफ डार्क ग्रीन आउटफिट में नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तरफ मिमी सफेद साड़ी में हैं. वीडियो के साथ नुसरत ने कैप्शन में लिखा- 'मिमी चक्रवर्ती के साथ पागलपंती करते हुए.' बता दें कि दोनों ही एक्ट्रेस आपस में अच्छी दोस्त भी हैं. दोनों का फिल्मी सफर भी लगभग एक साथ ही शुरू हुआ था.

2019 में की नुसरत ने शादी

साल 2019 में इन दोनों ही बंगाली एक्ट्रेस ने पॉलिटिक्स में हाथ आजमाया और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. दोनों ही एक्ट्रेस बंगाली सिनेमा में बड़ा नाम हैं. दोनों ही ममता बनर्जी की पार्टी तृणमुल कांग्रेस से हैं. नुसरत ने साल 2011 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म Shotru से की थी. उन्होंने साल 2019 में निखिल जैन से शादी की थी. वहीं मिमी की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में फिल्म Bapi Bari Jaa से अपने करियर शुरू किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement