23 को सरकार तो 24 मई को होगा 'पीएम नरेंद्र मोदी' के भाग्य का फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पीएम नरेंद्र बायोपिक को काफी विवादों के बाद अब नई रिलीज डेट मिल गई है. विवेक ओबेरॉय फिल्म में पीएम नरेंद्र मोदी की भूमिका निभा रहे हैं.

Advertisement
पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक का एक सीन पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक का एक सीन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2019,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र बायोपिक' को काफी विवादों के बाद अब नई रिलीज डेट मिल गई है. फिल्म लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट (23 मई) के एक दिन बाद 24 मई 2019 को रिलीज होगी. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.

तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा- प्रोड्यूस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक के लिए नई रिलीज डेट... अब लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद 24 मई को रिलीज होगी फिल्म. फिल्म को ओमंग कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं. विवेक ओबेरॉय फिल्म में पीएम नरेंद्र मोदी की भूमिका निभा रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि विवेक ओबरॉय स्टारर मूवी पीएम नरेंद्र मोदी पहले 11 अप्रैल को रिलीज हो रही थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते फिल्म की रिलीज डेट को खिसका दिया गया था. फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बन गया था. मामला चुनाव आयोग तक चला गया था. चुनाव आयोग (EC) ने पीएम मोदी की बायोपिक पर लोकसभा चुनाव तक रोक लगा दी थी. EC ने चुनाव खत्म होने के बाद ही फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दी थी.

चुनाव आयोग द्वारा बनाई गई कमेटी के अनुसार फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी एक राजनीति माहौल बनाती है. 135 मिनट की ये फिल्म में एक शख्स को सीन्स, स्लोगन और सिंबल के माध्यम से बहुत बड़े पद पर खड़ा करती है. फिल्म अंत में एक खास शख्स को संत का दर्जा देती है.

Advertisement

बताते चलें कि 19 मई को लोकसभा चुनाव खत्म हो रहे हैं और 23 मई को रिजल्ट आएगा. इसी के बाद फिल्म को रिलीज किया जाएगा. अब देखना होगा कि लंबे समय तक विवादों में रहने के बाद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफलता मिलती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »