9 फरवरी को नील नितिन कर रहे हैं शादी, जानें कैसा होगा कार्ड

पिछले साल अक्टूबर में नील का रुक्मिणी के साथ रोका हुआ था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. अब फरवरी में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

Advertisement
नील नितिन मुकेश होने वाली पत्नी रुक्मिणी सहाय के साथ नील नितिन मुकेश होने वाली पत्नी रुक्मिणी सहाय के साथ

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:51 PM IST

बॉलीवुड का एक और बेचलर शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. जी हां! अभिनेता नील नितिन मुकेश 9 फरवरी को मुंबई की रहने वाली रुक्मिणी सहाय के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं.

पिछले साल अक्टूबर में रोका होने के बाद ही नील ने मीडिया का बताया था कि वो फरवरी में शादी करेंगे. तो अब शादी की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं और दोनों ही उदयपुर में तैयारियों में जुटे हैं.

Advertisement


नील और रुक्मिणी की शादी का कार्ड भी कई मायनों में खास है. बॉलीवुड की बाकी सेलिब्रिटीज की तरह इस जोड़ी ने भी कुछ अलग किया है. चूंकि नील महान सिंगर मुकेश के पोते हैं तो उनको याद करते हुए कार्ड में मुकेश के कई मशहूर गानों का जिक्र हुआ है.


सूत्रों का कहना है कि शादी में करीब 500 गेस्ट शामिल होगें जिसमें सभी परिवार के और करीबी लोग हैं. शादी की रस्में 7 फरवरी से शुरू हो जाएंगी जिसमें सगाई, मेंहदी और संगीत शामिल है. बाकी सभी रस्में 9 फरवरी को होंगी.

रिसेप्शन की बात करें तो 17 फरवरी को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियों को न्यौता दिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »