'नीरजा' ने पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर कमाए 22 करोड़

सोनम कपूर की हालिया रिलीज फिल्म नीरजा ने रिलीज के पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

Advertisement
सोनम कपूर सोनम कपूर

पूजा बजाज / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST

राम माधवानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'नीरजा' ने पहले वीकेंड में बॉक्सऑफिस पर 22.01 करोड़ रुपये की कमाई की है.

यह फिल्म आतंकवादियों द्वारा 1986 में अगवा पैन अमेरिका की उड़ान संख्या 73 और इसकी फ्लाइट अटेंडैंट नीरजा भनोट पर आधारित है, जिनकी जान यात्रियों को बचाने के दौरान चली गई. इस फिल्म में निभाए नीरजा भनोट के किरदार के लिए एक्ट्रेस सोनम कपूर को चारों ओर से सराहनाएं मिल रही हैं.

Advertisement

एक बयान में कहा गया कि सिनेमाघरों में 19 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ने काफी अच्छा व्यवसाय किया है. शुक्रवार को फिल्म ने 4.70 करोड़, शनिवार को 7.60 करोड़ और रविवार को 9.71 करोड़ की कमाई की. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का कहना है कि इतनी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिलने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी.


इस फिल्म में सोनम के साथ-साथ शबाना आजमी, शेखर रावजियानी और योगेंद्र टीकू भी अहम किरदार अदा किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement