नीना गुप्ता को मिल ही गई फिल्म, बेरोजगारी पर लिखी थी पोस्ट

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके काम मांगने वाली सीनियर एक्टर नीना गुप्ता को आखिरकार फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा की फिल्म 'मुल्क' में अहम किरदार मिल गया है. नीना फिल्म में अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं.

Advertisement
नीना गुप्ता नीना गुप्ता

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:02 PM IST

एक्ट्रेस नीना गुप्ता फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा की फिल्म 'मुल्क' में दिखाई देंगी. इसमें एक्टर ऋषि कपूर भी नजर आएंगे.

खबरों के मुताबिक, फिल्म में ऋषि कपूर की पत्नी की भूमिका में दिखेंगी. उन्होंने इस किरदार के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. यह पहली बार होगा जब वह ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगी.

नीना ने बताया, 'अनुभव से मेरी मुलाकात ऐसे समय हुई, जब मैं अच्छा काम पाने के लिए बेताब थी. मैं जिस वक्त आंतरिक उथल पुथल से गुजर रही थी, ऐसे समय में उनका यह ऑफर मिलना मेरे लिए अहम है. 'मुल्क' एक शानदार फिल्म है और मैं इस एक्सपेरिमेंटल फिल्म का एक हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं.'

Advertisement

उन्होंने अगस्त में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने इस बात का इशारा किया था कि हैं. उन्होंने साथ में लिखा था, 'मैं मुंबई में रहती हूं और काम करती हूं. मैं एक अच्छी अभिनेत्री हूं और अच्छी भूमिकाएं निभाना चाहती हूं.'

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने कहा कि वह हमेशा से के काम के प्रशंसक रहे हैं. उन्होंने कहा, 'वह पूरी तरह इस भूमिका के लिए फिट हैं. उनका इंस्टाग्राम पोस्ट देखने के बाद मैने बिना हिचकिचाए उन्हें फोन किया क्योंकि इंडस्ट्री में कुछ लोग एवरग्रीन हैं और नीना उनमें से एक हैं.'

'मुल्क' की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी. इसमें तापसी पन्नू, प्रतीक बब्बर और रजत कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगे. फिल्म के अगले साल रिलीज होने की संभावना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement