क्या पत्नी से ठीक नहीं चल रहे नवाजुद्दीन के संबंध? कराई जासूसी

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विवाद एक-दूसरे के पूरक बनते जा रहे हैं. हाल ही में बायोग्राफी में कथित प्रेमिकाओं के जिक्र को लेकर नवाज भारी विवाद में फंसे थे. अब उन पर गलत तरीके से पत्नी की जासूसी करवाने का आरोप लगा है.

Advertisement
रमन राघव के एक सीन में नवाजुद्दीन सिद्दिकी रमन राघव के एक सीन में नवाजुद्दीन सिद्दिकी

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 09 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 10:15 PM IST

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी और विवाद एक-दूसरे के पूरक बनते जा रहे हैं. हाल ही में बायोग्राफी में कथित प्रेमिकाओं के जिक्र को लेकर नवाज भारी विवाद में फंसे थे. अब उन पर गलत तरीके से पत्नी की जासूसी करवाने का आरोप लगा है.

इस मामले में मुंबई के ठाणे पुलिस ने समन जारी किया है. ये समन CDR यानी कॉल डेटा रिकॉर्डिंग को लेकर है. नवाज ने अब तक समन का जवाब नहीं दिया है. सूत्रों के मुताबिक, नवाज और उनकी पत्नी के सम्बन्ध पिछले कुछ समय से सही नहीं चल रहे हैं. ठाणे पुलिस की पड़ताल में कंफर्म हुआ है कि नवाज अपनी पत्नी की जासूसी करवा रहे थे. शुरुआती जांच के मुताबिक प्रशांत पालेकर नाम के आरोपी से नवाज़ के वकील रिजवान सिद्दीकी द्वारा जासूसी कराई जा रही थी. अब ये जासूसी खुद रिजवान ने नवाज के कहने पर कराई है इसका खुलासा होना बाकी है. इस पूरे मामले पर अभी नवाज की प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Advertisement

कैसे फंसे नवाज

नवाज का नाम तब सामने आया जब ठाणे पुलिस ने कई जासूसों को गैरकानूनी तरीके से कॉल डेटा रिकॉर्डिंग के मामले में पकड़ा. पुलिस को पता चला कि प्रशांत पालेकर नवाज की पत्नी की जासूसी कर रहे थे और CDR जमा कर रिजवान और नवाज तक पहुंचा रहे थे. प्रशांत एक प्राइवेट डिटेक्टिव है और इन्हें नवाज की पत्नी की जासूसी करने के लिए हायर किया था. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन कर रही है.

क्या कहा नवाज के भाई ने

इस पूरे मामले पर जब आजतक की टीम ने नवाज के भाई समाज से बात की तो उनका साफ कहना था कि ये सब नवाज के वकील रिजवान ने मीडिया माइलेज के लिए किया है. नवाज भाई का नाम जानबूझ कर लिया जा रहा है. इस बात का सबूत दिया जाए कि ये सब नवाज भाई ने कराया है. सोमवार को नवाज अपना स्टेटमेंट देने मुंबई पुलिस के पास जाएंगे.

Advertisement

नवाज इन दिनों बालासाहेब की जीवनी पर बन रही फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसमें वो मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »