नवाजुद्दीन के DNA टेस्ट में सामने आया सच-वह पूरे मुस्लिम नहीं हैं...

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनकी पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. हाल ही में नवाज ने बिना कुछ बोले एक वीडियो के जरिए अपनी असली पहचान के बारे में बताया है...

Advertisement
नवाजुद्दीन सिद्दीकी नवाजुद्दीन सिद्दीकी

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 9:07 AM IST

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनके पॉवरपैक अभिनय के लिए जाना जाता. इन दिनों नवाजुद्दीन नंदिता दास की फिल्म 'मंटो' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसी बीच उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जो अपनी खास वजह से तेजी से वायरल हो रहा है.

आज सुबह ही नवाज ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कार्ड के जरिए बता रहे हैं कि पिछले दिनों उन्होंने अपना डीएनए टेस्ट करवाया था जिसके रिपोर्ट में पता चला कि वह कई धर्मों से मिलकर बने हैं लेकिन इससे भी बड़ी बात ये है कि वह 100% आर्टिस्ट हैं. इस वीडियो में नवाज बिना कुछ बोले ही काफी बड़ी बात कह गए हैं.

Advertisement

नवाज ने इस वाडियो में बोर्ड पर लिखे शब्दों के जरिए अपनी बात कही है. पहले बोर्ड में उन्होंने अपना नाम बताया है और दूसरी में अपने डीएनए चेक कराने की बात लिखी है. इसके बाद के बोर्ड्स पर उन्होंने लिखा है कि वह 16.66% हिन्दू, 16.66% मुस्लिम, 16.66% सिख, 16.66% क्रिस्चन, 16.66% बौद्ध धर्म को मानने वाले और 16.66% दुनिया के बाकी बचे धर्म से हैं लेकिन जब उन्होंने अपनी आत्मा को खोजा तो पाया कि वह 100% एक आर्टिस्ट हैं.

इस नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 4 फिल्में रिलीज हो रही हैं. साल की शुरुआत में आई 'रईस' में वह किंग खान के रोल पर भारी पड़ गए थे. नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस साल आने वाली फिल्में 'मुन्ना माइकल', 'मंटो', 'मॉम' और 'बाबुमोशाय बंदूकबाज' हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement