सलमान खान को मारने जा रहा था मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर, हैदराबाद में अरेस्ट

सलमान खान को जान से मारने की प्लानिंग कर रहा मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर सम्पत नेहरा पुलिस हिरासत में.

Advertisement
सलमान खान और गैंगस्टर सम्पत नेहरा सलमान खान और गैंगस्टर सम्पत नेहरा

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2018,
  • अपडेटेड 10:47 AM IST

हरियाणा के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर सम्पत नेहरा को पुलिस ने बुधवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 साल का ये गैंगस्टर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने की प्लानिंग कर रहा था.

पुलिस के मुताबिक, सम्पत नेहरा सलमान की गतिविधि‍यों पर नजर रखे हुए था. ये गैंगस्टर सलमान को मारने की प्लानिंग के मुताबिक मुंबई जाकर एक्टर के आने जाने से लेकर उनके बॉडी गार्ड्स के बारे में भी जानकारी ले चुका था.

Advertisement

बता दें सम्पत नेहरा उसी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है जो इस साल जनवरी में सलमान खान को काला हिरण मामले में जान से मारने की धमकी दे चुका है. लारेंस विश्नोई गैंग एक खतरनाक गिरोह है. यह गैंग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है, खासकर फेसबुक और व्हाट्सअप पर. गैंग के इसी मेंबर नेहरा के खि‍लाफ हत्या, अपहरण और सुपारी लेकर हत्या करने के दो दर्जन से अधिक मामले चल रहे हैं.

नेहरा का अगला टारगेट सलमान खान थे और इसी के चलते उसने सलमान के घर की रेकी की. सलमान को मारने के बाद नेहरा की विदेश जाने की प्लानिंग थी. बताते चलें कि ये गैंग सलमान द्वारा काला हिरण का शि‍कार करने को लेकर काफी नाराज चल रहा था और इसी के चलते ये गिरोह सलमान को मारने का मास्टर प्लान तैयार कर रहा था.

Advertisement

यही नहीं नेहरा की तलाश हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ पुलिस को भी थी. पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ सालो से फरार चल रहे नेहरा के सिर पर नकद ईनाम घोषित किया गया था. गैंगस्टर लारेंस विश्नोई गिरोह का शार्प शूटर सम्पत नेहरा राजस्थान के चुरू जिले के कलौरी गांव का रहने वाला है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement