#MeToo में घिरे अनु मलिक पर गिरी गाज, इंडियन आइडल शो से सोनी ने किया बाहर

सोनी टीवी के चर्चित सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल में ऐसा पहली बार होगा कि संगीतकार अनु मलिक इसका हिस्सा नहीं होंगे. अनु पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसके बाद शो के मेकर्स ने उन्हें इस सीजन से बाहर रखने का एक्शन लिया है.

Advertisement
अनु मलिक अनु मलिक

पुनीत उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

#MeToo मूवमेंट के लपेटे में अब संगीतकार अनु मलिक भी आ गए हैं. यौन उत्पीड़न का आरोप लगने पर सोनी चैनल ने उन्हें इंडियन आइडल 10 से बाहर करने का फैसला लिया है. अनु मलिक इस सीजन में अब इंडियन आइडल का हिस्सा नहीं होंगे. महिलाओं द्वारा मलिक पर लगाए गए आरोपों के बाद इंडियन आइडल सीजन 5 की असिस्टेंट डायरेक्टर रहीं डेनिका डिसूजा ने हाल ही में कहा था कि वह ऐसी 2 महिलाओं को जानती हैं जिनसे साथ अनु मलिक ने गलत हरकत की थी.

Advertisement

आज तक से खास बातचीत में सोनी टीवी के प्रवक्ता ने कहा, "अनु मलिक अब के ज्यूरी पैनल का हिस्सा नहीं है. शो इसके तय शेड्यूल के हिसाब से ही शुरू होगा और इंडियन आइडल के 10वें सीजन में खास टैलेंट को जज करने के लिए और विशाल- को जॉइन करने के लिए हम भारत में म्यूजिक इंडस्ट्री का कोई बड़ा चेहरा लेकर आएंगे."

हालांकि पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक संगीतकार अनु मलिक ने कहा कि वह खुद इस शो से कुछ दिन के लिए अलग हो रहे हैं. मलिक ने कहा, "मैंने इंडियन आइडल से कुछ वक्त का ब्रेक लेने का फैसला किया है क्योंकि मैं अपने काम, मेरे संगीत और शो पर फोकस नहीं कर पा रहा हूं."

बता दें कि यह पहला मौका होगा जब इस बड़े सिंगिंग रिएलिटी शो का हिस्सा नहीं होंगे. वो शुरू से ही शो से जुड़े रहे हैं. उनपर श्वेता पंडित और सोना महापात्रा ने अनु मलिक पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. जिसके बाद 2 और महिलाओं ने हाल ही में उन पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए.

Advertisement

मिड डे से बातचीत में एक महिला ने बताया था कि 90 के दशक में एक स्ट्रगलिंग सिंगर थीं. इस दौरान अनु मलिक ने उसे गलत ढंग से छुआ था. महिला ने बताया कि 1990 में अनु मलिक महबूब स्टूडियो में एक गाने की शूटिंग कर रहे थे. जब महिला की उनसे मुलाकात हुई तो अनु मलिक ने महिला के शरीर को गलत ढंग से छुआ. आपत्ति व्यक्त करने पर उन्होंने हंसते हुए सॉरी बोल दिया.

इसके बाद एक बार मलिक ने महिला को मुलाकात के लिए अपने घर बुलाया. वह घर पर अकेले थे. जानकारी के मुताबिक मलिक ने महिला के कुछ देर तो फॉर्मल बातचीत की और इसके बाद दोनों लॉज में जाकर बैठ गए. मलिक महिला के सामने बैठे थे लेकिन कुछ देर बाद चीजें अलग मोड़ लेने लगीं. आरोप के मुताबिक मलिक ने महिला की स्कर्ट उठाई और अपनी पैंट उतार दी. इसी दौरान डोरबेल बजी और महिला ने वहां से भागने की कोशिश की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »