भावुक अमिताभ ने ओम पुरी के लिए जाहिर किया अपना दर्द..

दिग्गज अभिनेता की आकस्मिक मौत से पूरा बॉलीवुड सख्ते में है. महानायक अमिताभ ने भी अपना दर्द ब्लॉग के जरिए बयां किया...

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 07 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

ओम पुरी की अचानक मौत से बॉलीवुड में सभी स्तब्ध हैं. ये सभी के लिए एक बड़ी क्षति है. बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इस खबर से हैरान और दुखी हैं. इसी के चलते महानायक अमिताभ भी दिग्गज अभिनेता को खोने की तकलीफ छुपा ना सके. अभिताभ ने अपने ब्लॉग में उनका जिक्र किया है.

अमिताभ ने लिखा कि जीवन की आकस्मिकता हम सभी को चौंकाती है. हम सभी इस विश्वास के साथ जीते हैं कि जिदंगी का दुर्भाग्य हमें कभी नहीं छुएगा लेकिन ऐसा नही है.

Advertisement




अमिताभ ने को श्रद्धांजलि देते हुए काफी भावुक ब्लॉग लिखा है. उन्होंने आगे लिखा कि एक दोस्त, मिलनसार प्यारा सहकर्मी और एक महान कलाकार आज खो गया. शमशान में जहां कैमरे शोकाकुल परिवार का रास्ता चकाचौंध से भर रहे थे वहीं मैं मेरे दोस्त के बेटे का हाथ थामे उसे वो सारी ताकत दे रहा था जो उसे इस नई दुनिया में हिम्मत देगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement