Ankita Lokhande share emotional post 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो चुकी है. फिल्म में कंगना रनौत ने लीड रोल निभाया है. फिल्म को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं, यही वजह है कि फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर शानदार हो रही है. फिल्म की सफलता और अपने डेब्यू से खुश होकर अंकिता लोखंडे ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है.
अंकिता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, यह तस्वीर फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान की है. जब अंकिता का नाम किरदार के साथ क्रेडिट में सामने आया. उन्होंने इस खास पोस्ट के साथ लिखा, आखिरकार मेरा सपना सच हुआ. हार्डवर्क रंग लाया. खुद को बड़े पर्दे पर झलकारीबाई का किरदार निभाते देखना, सच में इमोशनल कर देने वाला क्षण था. यह एक अद्भुत क्षण है. मैं इस पल के लिए सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. जिसने मुझे सपोर्ट किया. मेरे लक्ष्य को पाने में मेरी मदद की.
अंकिता ने लिखा, मैं एकता कपूर मैम को धन्यवाद देना चाहती हूं. उन्होंने मेरे अंदर के टैलेंट को पहचाना. सीरियल पवित्र रिश्ता ने मुझे पूरे देश में पहचान दी. खास तौर से जी ग्रुप को शुक्रिया. इन सबके साथ कमलजैन सर का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे काम करने का मौका दिया. कंगना रनौत का बतौर कोस्टार और डायरेक्टर धन्यवाद. मैं मीडिया को भी धन्यवाद कहना चाहती हूं. मैं आज जहां हूं, उसकी वजह मेरे फैंस है. मेरी खुशी और प्यार को दर्शाने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं.
बता दें फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8.75 करोड़ और दूसरे दिन 18.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ टोटल 26.85 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का बजट 100 से 125 करोड़ बताया जा रहा है. यह फिल्म कंगना के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक मानी जा रही है.
aajtak.in