एक्ट्रेस के अपहरण केस में फंसे मलयालम एक्टर के सपोर्ट में आई फिल्म इंडस्ट्री

मलयालम फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस के अपहरण केस में फंसे एक्टर एक्टर दिलीप के सपोर्ट में अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोग सामने आए हैं...

Advertisement
एक्टर दिलीप एक्टर दिलीप

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2017,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

मलयालम फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस के अपहरण केस में फंसे मलयालम एक्टर दिलीप के सपोर्ट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोग समाने आए हैं. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर उनके सपोर्ट में पोस्ट किए हैं.

नेशनल अवॉर्ड विनर सलीम कुमार ने विवादित बयान देते हुए लिखा कि क्यों न विक्टिम और ओरीपी दोनों का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाया जाए ताकि सच और झूठ खुद सामने आ जाए.

Advertisement

वहीं डायरेक्टर लाल जोश ने कहा कि मैं 26 साल से दिलीप करे जानता हूं और मैं उनके साथ खड़ा हूं.

वहीं एक्टर दिलीप ने बयान दिया है कि वह इस मामले की जांच में पुलिस को सहयोग देने के लिए तैयार हैं. दिलीप ने अपने फेसबुक पेज पर मलयालम भाषा में एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि वो इस केस में शामिल नहीं हैं और ये साबित करने के लिए वो नार्को, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हैं.

बता दें कि पहले ही इस केस में एक नया खुलासा हुआ था जिसमें मलयालम फिल्मों के एक्टर नादिर शाह ने बताया था कि उनके पास मुख्य आरोपी पल्सर सोनी के एक करीबी का फोन आया था, जिसने बताया कि इस मामले में केरल के सुपरस्टार दिलीप भी मिले हुए हैं और वो दिलीप को ब्लैकमेल कर रहा था. बहराल बताया जा रहा है कि दिलीप ने उस शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज का दी है.

Advertisement

गौरतलब है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री का 17 फरवरी को त्रिशूर से कोच्चि जाते समय रास्ते में अपहरण कर लिया गया था. बाद में उन्हें निर्देशक से अभिनेता बने लाल के घर के पास फेंककर अपहरणकर्ता फरार हो गए. अभिनेत्री से घटना के बारे में पता चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement