मलाइका ने सलमान के भाई से मांगे 15 करोड़ रुपये, जानें क्यों...

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान ने अपने पति अरबाज खान से 15 करोड़ रुपये मांगे हैं. आखिर क्यों चाहिए मलाइका को इतनी बड़ी रकम. आप भी जानें...

Advertisement
मलाइका और अरबाज खान मलाइका और अरबाज खान

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

शादीशुदा जोड़ों के लिए कभी मिसाल के तौर पर जाने जाने वाले मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान का रिश्ते के बीच अब दरार आ गई है.
18 साल की शादी को मलाइका अब तोड़ना चाहती हैं, पर मामला तलाक की रकम पर आकर रुक गई है. दरअसल, मलाइका ने एलुमि‍नी अमाउंट के तौर पर जो राश‍ि मांगी है वह अरबाज की कूबत से बाहर हो रही है. मलाइका ने एलुमिनी के तौर पर अरबाज से 15 करोड़ रुपये मांगे हैं.

Advertisement


दैनिक भास्कर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार मलाइका ने कोर्ट से जिस एलुमिनी राशि की मांग की है, उसमें 3.5 करोड़ रुपये का मुंबई के बांद्रा इलाके में फ्लैट, बेटे के नाम पर 2.5 करोड़ रुपये का फिक्स्ड डिपोजिट, बेटे के नाम पर दो करोड़ की कार शामिल है.

इसके अलावा मलाइका ने बेटे की पढ़ाई के लिए उसके 21 साल के होने तक हर महीने 5 लाख रुपये की राशि एलुमिनी के तौर पर मांगी है. खुद अपने लिए मलाइका 5 करोड़ रुपये की एलुमिनी चाहती हैं.

दूसरी ओर अरबाज का करियर ठहर गया है और जो फिल्में बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने बनाई हैं उनका पैसा अरबाज के भाई सलमान ने दिया था. ऐसे में अरबाज के वकील ने अदालत में यह साफ कर दिया कि अरबाज मलाइका की इस डिमांड को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं.

Advertisement


बता दें कि अरबाज कोर्ट में यह बता चुके हैं कि वो शादी को बचाने की पूरी कोशिश कर चुके हैं, पर मलाइका तलाक पर अड़ी हुई हैं. हालांकि अदालत ने फिलहाल कोई फैसला नहीं सुनाया है, पर एलुमिनी राशि पर दोनों को विचार करने को जरूर कहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement