नहीं रहीं विनोद खन्ना की पहली पत्नी, 70 साल की उम्र में निधन

दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि खन्ना का निधन हो गया. वे 70 साल की थीं. 

Advertisement
गीतांजलि खन्ना का निधन गीतांजलि खन्ना का निधन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया. वो पहले से ही दिल की बीमारी से जूझ रही थीं. 

रिपोर्ट के मुताबिक, गीतांजलि और उनके दोनों बेटे अक्षय और राहुल मांडवा स्‍थित फार्महाउस में आते-जाते रहते थे. गीतांजलि और अक्षय शनिवार सुबह 11 बजे  फार्महाउस आए थे. दोपहर में गीतांजलि को बेचैनी हुई. इसके बाद उन्‍हें एक डॉक्‍टर को दिखाया गया. डॉक्टर ने उन्‍हें कुछ दवाइयां दी.

Advertisement

दवाइयां लेने के बाद गीतांजलि सो गईं. रात में अक्षय ने जब उनको चेक किया तो बॉडी टेम्‍प्रेचर लो था. तो अक्षय ने राहुल को बुलाया और दोनों उन्‍हें लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचे और वहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया.

बता दें कि रविवार सुबह गीतांजलि का अंतिम संस्‍कार हुआ.

पिछले साल ही खन्‍ना का कैंसर की वजह से निधन हुआ था. जब उनका निधन हुआ ता तब वे 70 साल के थे. उन्होंने मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर अंतिम सांस ली थी. 

गीतांजलि और विनोद खन्‍ना की 1971 में शादी हुई थी और 1985 में तलाक हो गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »