केदारनाथ:प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा गिरफ्तार, 16 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा एक बार फिर कानूनी विवादों में उलझ गई हैं. 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के एक मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है.

Advertisement
प्रेरणा अरोड़ा प्रेरणा अरोड़ा

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST

फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा एक बार फिर मुसीबत में फंस गई हैं. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शनिवार को उन्हें गिरफ्तार किया. उन पर 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है. ये मामला सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ से जुड़ा हुआ है. प्रेरणा क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट प्रोड्क्शन हाउस की ओनर हैं. यह प्रोडक्शन हाउस रुस्तम, टॉयलेट, पैडमैन और परी जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुका है. 

Advertisement

जब क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने फिल्म केदारनाथ के राइट्स रोनी स्क्रूवाला को बेच दिए थे, तब जून 2018 को फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर वासु भगनानी ने प्रेरणा और क्रि अर्ज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. भगनानी का आरोप है कि गैर कानूनी तरीके से रोनी स्क्रूवाला को राइट्स बेचे जाने से उन्हें 16 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. भगनानी ने प्रेरणा के अलावा प्रतिमा अरोड़ा और अर्जुन कपूर के खिलाफ मुंबई के आर्थिक अपराध शाखा में एफआईआर दर्ज कराई थी.

भगनानी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की. उन्होंने कहा था कि पुलिस उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिसके बाद कोर्ट ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को नोटिस भेजा था. भगनानी ने मांग की थी कि कोर्ट मुंबई पुलिस कमिश्नर और आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस कमिश्नर को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे.

Advertisement

पहले दिन केदारनाथ ने कमाए 7.25 करोड़

फिल्म क्रिट‍िक और ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक केदारनाथ ने पहले दिन 7.25 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म को दर्शकों से मिश्रित व्यूज मिल रहे हैं. मगर फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की तारीफ की जा रही है. फिल्म को 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. वहीं फिल्म का बजट 60 करोड़ का बताया जा रहा है. इसके अलावा फिल्म वीकेंड में कैसा प्रदर्शन करती है ये देखने वाली बात होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »