निर्देशक बोले- असली तूफान में शूट किए गए केदारनाथ के सीन

केदारनाथ के निर्देशक ने शूटिंग के दौरान के किस्से साझा किए हैं और बताया है कि उन्हें वास्तव में तूफानों का सामना करना पड़ा. इस माहौल में फिल्म की शूटिंग भी हुई.

Advertisement
केदारनाथ पोस्टर केदारनाथ पोस्टर

पुनीत उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

की फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर आ चुका है. इसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. केदारनाथ एक लव स्टोरी है. साल 2013 में उत्तराखंड में आई आपदा की कहानी फिल्म में दिखाई गई है. फिल्म के निर्देशक ने शूटिंग के दौरान उस वक्त के किस्से साझा किए हैं जिसमें उन्हें वास्तव में स्टॉर्म का सामना करना पड़ा.

Advertisement

अभिषेक कपूर ने डीएनए को दिए इंटरव्यू में बताया- मंदिर, हिमालय में काफी ऊंचाई पर स्थित है. जब हम लोग आउटडोर शूट के लिए बाहर निकले तो कास्ट और क्रू को असामान्य मौसम का सामना करना पड़ा. बाहर बहुत ठंड थी. एक समय तो ऐसा भी आया जब टीम को असली तूफान का सामना करना पड़ा. उस दौरान के दृश्यों को फिल्म में शामिल कर लिया गया है.

फिल्म के कुछ सीन्स को भारी बारिश और तूफान के बीच शूट करना था. इसके लिए हम लोगों ने बर्फ और स्ट्रॉम क्रिएटर मशीन का इंतजाम किया था. मगर कुछ ही समय के भीतर भारी तूफान आया और बारिश होने लगी. कास्ट ने बहादुरी दिखाई और उसी कंडीशन में शूटिंग की. फिल्म में उन सीन्स को शामिल भी किया गया है.

अभिषेक ने ये भी बताया कि वहां का तापमान इतना ठंडा था कि कास्ट को अपने साथ गर्म पानी की भरी बालटी रखनी पड़ती थी ताकि वे अपने शरीर के तापमान को नॉर्मल रख सकें. फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज की जाएगी. फिल्म के लीड एक्टर, सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान इसके प्रमोशन में बिजी हैं. केदारनाथ से सारा अली खान बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »