कपिल शर्मा ने शेयर की असली शमशेर सिंह की तस्वीर, दीवाने हुए फैन्स

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से रीयल लाइफ शमशेर सिंह की तस्वीर शेयर की है जिस पर फैन्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Advertisement
कपिल शर्मा असली शमशेर सिंह के साथ कपिल शर्मा असली शमशेर सिंह के साथ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2019,
  • अपडेटेड 7:14 PM IST

स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा यूं तो छोटे पर्दे पर अब तक कई किरदारों में रहकर कॉमेडी कर चुके हैं लेकिन शमशेर सिंह उनके सबसे चर्चित और डिमांडिंग किरदारों में से एक रहा है. कपिल शर्मा कई बार इस बात को टीवी पर कुबूल कर चुके हैं कि उनके किरदार रियल लाइफ के किरदारों से प्रेरित होते हैं. हाल ही में उन्होंने उस पुलिस अफसर की तस्वीर शेयर की जिनसे शमशेर सिंह नामक उनका किरदार प्रेरित है.

Advertisement

कपिल ने एक कोलाज पिक्चर शेयर की और लिखा- ''रील बनाम रियल. इंस्पेक्टर शमशेर.'' कपिल शर्मा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने कपिल शर्मा के शमशेर लुक में न सिर्फ कई तस्वीरें शेयर कर डालीं बल्कि इस रील बनाम रियल जोड़ी पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी.

एक यूजर ने लिखा, ''रियल वाला तो कितना शरीफ लग रहा है, और रील वाला देखो.'' एक अन्य यूजर ने जोक करते हुए लिखा- ''चलो भाई 180 रुपये निकालो... गर्मी बहुत है... पुलिस को भी मांगता है.'' बता दें कि कपिल शर्मा के शो पर हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म भारत का प्रमोशन करने पहुंचे थे. इस दौरान सेट पर सलमान और कपिल ने जमकर मस्ती की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement