सुशांत केस में आमिर खान की चुप्पी पर कंगना ने उठाए सवाल, अनुष्का शर्मा पर भी कमेंट

कंगना ने आरोप लगाया कि ये पूरी इंडस्ट्री किसी गैंग की तरह काम करती है. उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां आमिर कुछ नहीं बोले वहीं अनुष्का शर्मा भी पूरी तरह से खामोश हैं.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 10:09 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज की गई एफआईआर को सही माना है और सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं. कोर्ट के इस फैसले ने एक्टर के परिवार, समर्थकों और उन करोड़ों फैन्स में खुशी की लहर दौड़ा दी है जो लंबे वक्त से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे.

Advertisement

इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सुपरस्टार आमिर खान की खामोशी पर सवाल उठा दिए हैं. एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा कि इंडस्ट्री में से किसी ने भी सीबीआई जांच के लिए आवाज नहीं उठाई है. उन्होंने आमिर खान का नाम लेते हुए कहा कि यहां तक कि आमिर खान ने भी इस बारे में कुछ नहीं बोला जो कि उनके साथ पीके में काम कर चुके हैं.

कंगना ने आरोप लगाया कि ये पूरी इंडस्ट्री किसी गैंग की तरह काम करती है. उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां आमिर कुछ नहीं बोले वहीं अनुष्का शर्मा भी पूरी तरह से खामोश हैं. उन्होंने आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी का भी उदाहरण दिया. एक्ट्रेस ने कहा कि आपकी ही इंडस्ट्री में काम करने वाले आपके कलीग की मौत हो जाती है और आपके पास बोलने के लिए एक शब्द भी नहीं है?

Advertisement

मौत को धंधे में बदल रहीं दीपिका?

कंगना ने कहा कि अब जहां कुछ लोग इस मामले पर बोले हैं वहीं ज्यादातर अब भी छिपते फिर रहे हैं. कंगना ने हाल ही में कहा था कि दीपिका पादुकोण ने सुशांत की मौत के बाद मेंटल इलनेस के बारे में अवेयरनेस फैलाने पर काम शुरू किया है. वो एक्टर की मौत को धंधे में बदलने की कोशिश कर रही हैं. मालूम हो कि सुशांत सुसाइड मामले में कंगना शुरू से ही काफी मुखर होकर बोलती रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »