क्यों 2 महीने का हनीमून 40 दिन में हुआ खत्म? काजोल ने बताई वजह

काजोल फिल्म हेलिकॉप्टर ईला में अभिनय करती नजर आएंगी. एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि क्यों वे 2 महीने के हनीमून से जल्दी वापस आ गए थे.

Advertisement
अजय देवगन और काजोल अजय देवगन और काजोल

पुनीत उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 8:59 AM IST

और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड में ही नहीं असल जिंदगी में भी काफी सफल है. दोनों की शादी को 20 साल का वक्त होने वाला है. एक हालिया इंटरव्यू में काजोल ने अजय के साथ अपने बेमिशाल रिलेशनशिप के बारे में बातें कीं.

साल 1994 में काजोल और अजय के बीच अफेयर शुरु हुआ था. दोनों ने 1999 में शादी कर ली. इसके बाद दोनों हनीमून के लिए वर्ल्ड टूर पर निकले थे. इसी से जुड़ा एक रोचक किस्सा काजोल ने शेयर किया.

Advertisement

ने कहा- ''हम दोनों दो महीने के हनीमून टूर के लिए निकले थे. शादी से पहले मैंने एक शर्त रखी थी. मैं हनीमून पर दुनिया की सैर करना चाहती थी. तो हमने टिकट बुक करा लिए. हम ऑस्ट्रेलिया से लॉस एंजेलिस तक गए. पर दो महीना पूरा किए बिना ही हमें वापस आना पड़ा.''

टूर के 40 दिन बीत चुके थे. हम लोग उस दौरान ग्रीस में थे. अजय सुबह-सुबह उठे और उन्होंने मुझसे कहा कि उनकी तबीयत खराब है. मैंने उनसे दवाइयां लेने को कहा. पर वो लगातार यही कह रहे थे कि वो अच्छा फील नहीं कर रहे हैं.

जब मैंने उनसे पूछा कि फिर क्या करना है, तो उन्होंने कहा कि वो घर जाना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि वो थक गए हैं. बता दें, दोनों की शादी काफी प्राइवेट रही थी. समारोह में सिर्फ खास और चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »