मुंबई: अभिनेता जितेंद्र के कजिन ने ऑफिस की छत से कूदकर दी जान

जितेंद्र के चचेरे भाई नितिन कपूर ने मंगलवार दोपहर छत से कूदकर जान दे दी.

Advertisement
नितिन कपूर और जयासुधा नितिन कपूर और जयासुधा

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 14 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST

एक्टर जितेंद्र के चचेरे भाई नितिन कपूर ने 14 मार्च को अपने मुंबई के ऑफिस में खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहे थे. नितिन के एक बेटे निहार और एक बेटी श्रेयन हैं.


नितिन बॉलीवुड प्रोड्यूसर भी थे. नितिन की शादी तेलगु एक्ट्रेस जयासुधा से हुई थी. नितिन साल 1985 में कांग्रेस के एमएलए भी रह चुके हैं.

Advertisement


जितेंद्र ने आजतक से खास बातचीत में कहा कि मैं नितिन से बहुत दिनों से नहीं मिला था. मुझे नहीं पता कि वो मुझसे बात क्यों नहीं करते थे. उनके पिता मेरे बेहद करीब थे. वो मेरे पिता समान ही थे. मैं फिलहाल दिल्ली में हूं और यह खबर सुनकर डिप्रेशन में हूं. नितिन ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement